नए मुख्यमंत्री के पहले ही फैसले पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
आरिफ बोले- सीएम के पहले आदेश से साफ कि दुर्भावना की सरकार चलेगी, वीडी ने दिया जवाब- अभी रुक जाओ, आपकी गुंडागर्दी को ठिकाने लगा देंगे...।
नई सरकार के महज एक दिन पहले हुए दो फैसलों ने प्रदेश की सियासत गरमा दी है। नए सीएम डॉ. मोहन यादव के धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के तय सीमा से अधिक इस्तेमाल और खुले में मांस-मछली, अंडे की बिक्री पर रोक लगाने के आदेश पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग शरू हो गई है। बयानों के सबसे तीखे तीर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने छोड़े। मुख्यमंत्री के दोनों फैसलों को विधायक मसूद ने ढोंग बताया तो वीडी ने उन्हें सीधी चेतावनी दे दी। वीडी बोले-अभी रुक जाओ आरिफ मसूद जी! हम आपकी गुंडागर्दी ठिकाने लगा देंगे।
आरिफ मसूद बोले...
भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मीडिया से कहा कि डॉ. मोहन यादव कट्टर हिंदूवादी नेताओं की नकल की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फेल हो गए। पहले आदेश में ही यह साबित कर दिया कि प्रदेश में सद्भावना नहीं, दुर्भावना की सरकार चलेगी। सरकार किसानों, जरूरतमंदों के लिए आदेश जारी करती तो स्वागत करते।
वीडी का पलटवार...
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, रुक जाओ आरिफ मसूद जी, आपकी गुंडागर्दी ठिकाने लगा देंगे। प्रदेश कार्यालय में मीडिया के सवालों पर बोले- बिना लायसेंस खुले में मांस-मछली बेचने पर प्रतिबंध लगाने से लोगों को राहत मिलेगी। अभी लोग परेशान होते हैं। वे बोले अपराधी समझ लें मप्र उनके लिए सुरक्षित नहीं है।
क्या कांग्रेस से पूछकर आदेश लागू कराएं
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, पांच बार धार्मिक स्थलों से तेज आवाज में इबादत की जाती है। इससे लोगों को असुविधा होती है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि खुले में मांस-मछली की दुकान नहीं लगाई जाएगी। कोर्ट के आदेश का पालन अया सरकार कांग्रेस से पूछकर कराएगी।
भाजपा विवाद का बहाना ढूंढ़ रही है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा, छिंदवाड़ा में कहा कि भाजपा विवाद के लिए कुछ न कुछ बहाना ढूंढ रही है। कुछ भी करे समाज में विवाद नहीं होना चाहिए। हमारी संस्कृति जोडऩे की और प्यार मोहब्बत की है। उन्होंने संसद में घुसे दो युवकों पर कहा- सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है।
सरकार शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दे
राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि कोई भी सरकार हो। कोई भी मुख्यमंत्री हो। हमें सबसे पहले शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा हम लोगों को ऐसी दें जिससे शिक्षित युवाओं को रोजगार मिल सके। सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए। यह समाजहित में होगा।
सीएम महाकाल दर्शन पर शुल्क हटा लें
गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि लाउडस्पीकर और मांस-मछली बेचने का विषय मुख्यमंत्री का नहीं, आरएसएस का एजेंडा है। मुख्यमंत्री महाकाल की नगरी उज्जैन से हैं। श्रद्धालुओं पर लगने वाला दर्शन शुल्क अयों नहीं हटा देते?
यह भी पढ़ेंः
मोहन यादव के बाद कैबिनेट में भी आएंगे चौंकाने वाले नाम, ऐसा बनेगा मंत्रिमंडल
क्या महाकाल की नगरी में रात को रुक पाएंगे नए सीएम मोहन यादव, यह है मान्यता
मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, देखिए मेहमानों की पूरी लिस्ट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yDT3zfq
via
No comments