भोपाल को एक और वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें भी मिलेंगी
एमपी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भोपाल रेल मंडल को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलेगी। रेल मंत्री ने एक लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पारित किया है जिससे ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। वंदेभारत के साथ ही भोपाल रेलवे को शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस की सौगात भी मिलेगी।
संभवत: नए साल में यह ट्रेनें भोपाल रेल मंडल के भोपाल रानी कमलापति सहित अन्य स्टेशन से शुरू की जाएंगी। इसके अलावा यात्री सुविधाओं के तहत सस्ती दर पर भरपेट खाना साफ पेयजल साफ सफाई के लिए निजी कंपनियों को रेलवे अपने ऑपरेशन में शामिल करेगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में एक लाख करोड़ के निवेश का प्रस्ताव पारित कर सभी मंडलों में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की योजना को लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत कई सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
रेलवे बोर्ड ने जनरल कोच के यात्रियों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा है। इसे एक्सटेंडे सर्विस काउंटर नाम दिया है। छह महीने से प्रयोग के तौर पर चलाया गया। बोर्ड के इस फरमान के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों के स्टापेज पर खाना, पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
तीन रुपए में साफ पेयजल: आइआरसीटीसी से यात्रियों के लिए अनुमोदित ब्रांडों से 200 मिलीमीटर पानी के पैकेट के सीलबंद गिलास मिलेगा, जिसकी कीमत 3 रुपए होगी। आमतौर पर स्टेशन में पानी की बोतल 15 रुपए में मिलती है। कैसरोल में क्षेत्रीय व्यंजन समेत नाश्ते और भोजन का कांबो बेचने की अनुमति होगी।
यह भी पढ़ें: फिर बदलेगा मौसम, लगातार दो दिनों तक जोरदार बारिश का अलर्ट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9uRhJsU
via
No comments