ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू, डॉयवर्ट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट - Web India Live

Breaking News

ट्रैक पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू, डॉयवर्ट रहेंगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

भोपाल। इंदौर-पटना एक्सप्रेस को रेलवे ने ट्रैक मेंटेनेंस के चलते डायवर्ट किया है। भोपाल-रामगंजमंडी के बीच नई ब्रॉडगेज रेल लाइन के काम चल रहा है। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम भी होगा। इसलिए इंदौर-पटना एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है।

इस रूट पर होगी डायवर्ट

● गाड़ी संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 1 और 3 जनवरी को अपने स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय वाया मक्सी-रुठियाई-गुना-बीना होते हुए जाएगी।

● गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस 3 और 5 जनवरी को अपने स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय वाया बीना-गुना-रुठियाई-मक्सी होते हुए जाएगी।

● गाड़ी संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस 30 दिसंबर को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया मक्सी-रुठियाई-गुना-बीना होते हुए जाएगी।

● गाड़ी संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस एक जनवरी को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया बीना-गुना-रुठियाई-मक्सी होते हुए जाएगी।

मेट्रो ट्रैक से रोज डेढ़ लाख लोग परेशान

शहर के गणेश मंदिर से जिंसी या फिर अरेरा हिल्स की ओर आवाजाही में उलझ रहे हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही है। मार्च 2019 में जब बोर्ड ऑफिस के पास मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी जा रही थी, जब गणेश मंदिर से जिंसी और अरेरा हिल्स तक आवाजाही करने सात मीटर चौड़ी अच्छी वैकल्पिक रोड प्रस्तावित की गई थी। मार्च 2019 से दिसंबर 2023 तक 1730 दिन का समय बीतने आया, लेकिन रोड नहीं बना पाए। मेट्रो ट्रेन ट्रैक के साथ ही पीडब्ल्यूडी का 2500 मीटर लंबा जीजी फ्लाइओवर भी तैयार होने में है, लेकिन रोड की राहत नहीं मिली।

ठेकेदार के बचा लिए दो करोड़ रुपए

7मीटर चौड़ी रोड बनाने में मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन ठेकेदार के दो करोड़ रुपए खर्च होते। मौजूदा सर्विस लेन को जैन मंदिर के पास से एमपी नगर तक लाना था। इसे बोर्ड ऑफिस के पास से आगे बढ़ाना था, लेकिन कुछ नहीं किया। दोनों ब्रिज के पियर्स के बीच खुदी हुई सड़क से होकर ट्रैफिक गुजर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HprftUC
via

No comments