प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के मरीज भोपाल में, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप - Web India Live

Breaking News

प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के मरीज भोपाल में, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

भोपाल. प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के मामले भोपाल से सामने आए हैं। जिले में 6 सौ के करीब लोगों की जांच हुई हैं। जिसमें से अब तक 15 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं वर्तमान में 12 एक्टिव मामले हैं। जो प्रदेश के कुल एक्टिव मामलों का 55 फीसदी है। बता दें, रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में प्रदेश में 22 एक्टिव मामले बताए गए हैं। वहीं जिले की रिपोर्ट के अनुसार भोपाल में 12 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी का कहना है कि वर्तमान में केस जरूर सामने आए हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोरोना के ज्यादातर मामलों में मरीज पर कोई गंभीर प्रभाव देखने को नहीं मिल रहे हैं। इसको वैक्सीन की सफलता के रूप में देखा जा सकता है। बता दें, जिले में दो कोरोना पीड़ित अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों ही मरीजों को कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

रविवार को एक व्यक्ति में हुई कोरोना की पुष्टि

रविवार को जिले में एक नया कोरोना का मामला सामने आया है। 18 साल से अधिक आयु के 37 नागरिकों की जांच की गई। जिसमें एक युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना के लक्षण ना होने के कारण व्यक्ति को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/12o4p68
via

No comments