पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, इस शहर में 11 रुपये सस्ता है पेट्रोल, डीजल के रेट भी कम - Web India Live

Breaking News

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, इस शहर में 11 रुपये सस्ता है पेट्रोल, डीजल के रेट भी कम

भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की गिरावट नजर आ रही है. सोमवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड गिरकर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. वहीं, ब्रेंट क्रू़ड भी मामूली गिरावट के साथ 78.66 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.63 रुपये लीटर और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर है। उज्जैन में पेट्रोल पर 19 पैसे और डीजल पर 17 पैसे की गिरावट हुई है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.81 रुपये और डीजल की 94.08 रुपये है। रीवा में 32 पैसे की कमी के साथ पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये है, यहाँ डीजल 96.12 रुपये में बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल के कीमत में 44 पैसे और डीजल के भाव में 40 पैसे की कटौती हुई है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है। राजगढ़ में पेट्रोल पर 96 पैसे और डीजल पर 89 पैसे की कमी आई है। अशोकनगर, बेतूल, बुरहानपुर, देवास, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, मंडला, पन्ना, रतलाम, सागर, शिवपुरी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में भी ईंधन के भाव गिरावट देखी गई है।

कटनी में पेट्रोल पर 93 पैसे और डीजल पर 85 पैसे का इजाफा हुआ है। सिवनी में पेट्रोल पर 87 पैसे और डीजल पर 80 पैसे की वृद्धि हुई है। सीधी में पेट्रोल पट 64 पैसे और डीजल पर 59 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा में पेट्रोल पर 43 पैसे और डीजल पर 38 पैसे का उछाल आया है।

क्या है इन शहरों में तेल की कीमत

– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 90.08 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.47 रुपये और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यहां पर 11 रुपये सस्ता है पेट्रोल

आज राम की नगरी अयोध्या में पेट्रोल 97.03 रुपये लीटर तो डीजल 90.22 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। लेकिन, अयोध्यापुरी में 108.75 रुपये लीटर पेट्रोल और डीजल का भाव 94.02 रुपये लीटर है। अयोध्यापुरी से अयोध्या में पेट्रोल करीब 11 रुपये लीटर सस्ता है। जबकि, डीजल करीब 4 रुपये। दरअसल, राम की नगरी, जहां राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, वह अयोध्या तो उत्तर प्रदेश में है। जबकि, अयोध्यापुरी सैकड़ों किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश में है। इसलिए रेट में बहुत अंतर है। दरअसल अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स अलग-अलग हैं। इस वजह से रेट में अंतर दिखता है।

सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xWBCVZf
via

No comments