19500 कीलों और 10 किलोग्राम धागे से 60 घंटे में 'राममंदिर' तैयार
अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की तर्ज पर इंदौर में कलाकारों ने मंदिर की प्रतिकृति तैयार की है। प्रतिकृति 19500 कीलों और 10 किलोग्राम धागे से तैयार की गई है। इसे बनाने में 17 कलाकारों (7 मुख्य कलाकार) को 60 घंटे लगे। गांधी हॉल में बनी प्रतिकृति 8 फीट लंबी और 16 फीट चौड़ी है।
श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ही इंदौर में भी माहौल राममय हो गया है। दुकानें, सड़क, मॉल, बाजार आदि भगवान श्रीराम के बैनर, पोस्टर, ध्वज आदि से सज गए हैं। कलाकार भी इस मौके को यादगार बना रहे हैं। आर्टिस्ट पुष्कर सोनी ने बताया कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है। प्रतिकृति कई संस्थाओं ने मांगी है। सहमति बनी तो किसी संस्था को इसे देंगे या हम किसी स्थान पर लगाएंगे।
ऐसे बनाई प्रतिकृति
इस अनोखी प्रतिकृति को तैयार करने के लिए प्लाईवुड पर 19500 कीलों से पहले श्रीराम मंदिर की आकृति उकेरी और फिर इन पर रंग- बिरंगे धागों का इस्तेमाल किया गया। श्रीराम मंदिर की यह प्रतिकृति अपनी खूबसूरती के कारण लोगों को आकर्षित कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस तरीके से बनारस की एक युवती ऐसी प्रतिकृति तैयार कर चुकी है। इसके चलते युवती का नाम एक रेकाॅर्ड में दर्ज है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nBwXyjb
via
No comments