रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भाजपा शुरू करेगी चुनाव प्रचार, यह है रणनीति
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कदमताल और तेज कर दी है। शीर्ष नेतृत्व की गाइडलाइन के आधार पर काम शुरू हो गया है। 27 जनवरी को लोकसभा चुनाव के क्लस्टर प्रभारियों की बैठक हो सकती है। इसमें आगे की रणनीति बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार देर रात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इसमें चुनाव को लेकर गाइडलाइन ली है। बूथ नेटवर्क को और अपग्रेड किया जा रहा है। इसके अलावा वीडी भोपाल में बैठकों का दौर शुरू करेंगे। सभी 29 सीटों को सात क्लस्टर में बांटकर प्रभारी बनाए गए हैं। इनकी बैठक और दौरे भी शुरू होंगे। 27 जनवरी को संभावित क्लस्टर प्रभारी की बैठक में वरिष्ठ नेता सुनील बंसल आ सकते हैं। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भाजपा को लोकसभा चुनाव कै्पेन मैदानी तौर पर शुरू होगा। इसके बाद ही नेताओं के दौरे शुरू होंगे।
चुनाव आयोग करेगा संभागवार समीक्षा भोपाल ञ्च पत्रिका. निर्वाचन सदन ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में फरवरी से संभागवार समीक्षा होगी। कलेक्टर और एसपी तैयारियों को लेकर पे्रजेंटेशन देंगे। इसमें कानून व्यवस्था, संवेदनशील बूथ जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कई बूथ पर मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। ऐसे में सहायक बूथ बनाने की योजना है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EABthF7
via
No comments