आठ करोड़ में बनेगा स्टेडियम, ​खिलाडि़यों के लिए इनडोर और आउटडोर गेम्स की मिलेगी सुविधा - Web India Live

Breaking News

आठ करोड़ में बनेगा स्टेडियम, ​खिलाडि़यों के लिए इनडोर और आउटडोर गेम्स की मिलेगी सुविधा

कोलार. इनडोर और आउटडोर गेम्स के लिए कोलार सहित राजधानी के खिलाडि़यों के लिए जल्द ही स्टेडियम की सुविधा मिलने जा रही है। करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। कोलार के बंजारी दशहरा मैदान क्षेत्र में यह आकार ले रहा है। तैयार होने के बाद यहां खिलाडि़यों को फायदा होगा। इस क्षेत्र का यह पहला स्टेडियम जो पूरी तरह से मल्टीपर्पस होगा।

दो चरणों में हो रहा निर्माण
इस दो चरणों में बनाया जा रहा है, पहले चरण का काम लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके बाद दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस स्टेडियम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें सभी मौसम में निर्बाध रूप से इंडोर प्रतियोगिताएं करवाई जा सकेंगी। इसका निर्माण होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।

2025 तक पूरा होगा तैयार
इस स्टेडियम के निर्माण के लिए लगभग आठ करोड़ रुपए का बजट तैयार किया है। पहले इसका बजट चार करोड़ रुपए था, जिसे बाद में बढ़ा दिया गया। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोलार में कोई बड़ा स्टेडियम नहीं होने से वहां रहने वाले युवाओं को परेशानी होती है। इस स्टेडियम के निर्माण के बाद यहां कुछ खेलों का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा, जिससे उनका आवागमन का समय भी बचेगा। इसे स्टेडियम को अगले वर्ष यानी 2025 तक तैयार करने की योजना है।

कैमरों से लैस होगा स्टेडियम
स्टेडियम में बन रहे मल्टीपपर्स हाल में इंडोर और आउटडोर खेलों को शामिल किया जाएगा, जिसमें बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कुश्ती, बास्केटबाल, वालीबाल और जूडो आदि खेल शामिल होंगे। खिलाड़ियों को खेल संबंधी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की जाएगी। आउटडोर में क्रिकेट के अभ्यास के लिए पिच, फुटबाल मैदान होगा। वहीं 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक भी बनाया जाएगा, जिससे एथलीटों को भी फायदा मिलेगा। साथ ही मेन गेट में गार्ड की सुविधा के साथ कैमरे भी लगाए जाएंगे।

अकादमी भी होगी स्थापित
इस स्टेडियम के बनने के बाद यहां खेल विभाग की किसी एक खेल की अकादमी भी संचालित की जा सकती है। फिलहाल अभी तात्या टोपे स्टेडियम में ही 18 खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें कुश्ती, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, फुटबाल, लान टेनिस, जूडो, कराते, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, स्क्वैश, स्नूकर, मलखंभ आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जहां पूरे शहर से खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचते हैं। अब कोलार में स्टेडियम का निर्माण होने के बाद यहां कुछ खेलों की अकादमी को संचालित किया जा सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CtqyujA
via

No comments