अयोध्या जाने वालों के लिए अच्छी खबर, श्रद्धा एक्सप्रेस से जाएंगे रामभक्त - Web India Live

Breaking News

अयोध्या जाने वालों के लिए अच्छी खबर, श्रद्धा एक्सप्रेस से जाएंगे रामभक्त

bhopal to ayodhya shraddha express ticket price. अयोध्या के राम मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। पूरे शहर में जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। मंदिरों में रामधुन, भजन- कीर्तन होंगे। प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। साथ ही मंदिरों से प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था होगी। 22 जनवरी के बाद भोपाल सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से रामभक्तों को श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए रामलला का दर्शन कराने की भी तैयारी है।

सरकारी कर्मचारियों ने मांगी छुट्टी रामलला की प्राण -प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए और कार्यक्रम के प्रसारण को देखने के लिए सरकारी कर्मचारियों के संगठन ने २२ को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। गौरतलब है यूपी सरकार ने इस दिन स्कूल- कालेज बंद रखें हैं। उत्तर प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी सरकारी छुट्टी घोषित की जा चुकी है।

 

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान: कब क्या होगा

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। जो 22 तक चलेगी।

  • 16 जनवरी- मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित, सरयू नदी पर दशविध प्रतिष्ठान, विष्णु पूजन और गोदान कार्यक्रम।
  • 17 जनवरी- मूर्ति के साथ भव्य शोभायात्रा, नगर भ्रमण, मंगल कलश में सरयू से जल लेकर मंदिर प्रवेश होगा।
  • 18 जनवरी- प्राण प्रतिष्ठा की विधि का गर्भगृह में गणेश अंबिका पूजन से शुभारंभ।
  • 19 जनवरी- अग्नि स्थापन द्वारा अग्नि प्रकटय, नवग्रह स्थापन।
  • 20 जनवरी- गर्भगृह का सरयू के 81 कलशों के जल से धोवन। वास्तुशांति।
  • 21 जनवरी- रामलला का दिव्य स्नान, सुनहरे पलंग पर सुलाया जाएगा।
  • 22 जनवरी- मध्यान्ह काल में ८४ सेंकड के संजीवनी मुर्हूत में प्राण प्रतिष्ठा महापूजा।

दो माह तक मनेगा महोत्सव

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दो माह तक भाजपा महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में है। श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन से रामभक्तों को अयोध्या दर्शन कराने की योजना है। जनवरी आखिरी सह्रश्वताह से लोगों को भेजा जाएगा। किराया देने में असक्षम को भी ले जाने की तैयारी है। २२ को घोषित हो ड्राई डे: यूपी में २२ जनवरी को सरकार ने शराब दुकानों को बंद रखने का फैसला किया है। भोपाल में शराब व मीट दुकानें बंद रखने की मांग की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GfgRTne
via

No comments