एमपी कांग्रेस में हड़कंपः 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं को आयकर विभाग का नोटिस - Web India Live

Breaking News

एमपी कांग्रेस में हड़कंपः 100 से अधिक कांग्रेस नेताओं को आयकर विभाग का नोटिस

 

लोकसभा और राज्यसभा चुनाव के पहले आयकर विभाग सक्रिय हो गया है। इनकम टैक्स विभाग ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया, देवाशीष जरारिया समेत कई कांग्रेस नेताओं को नोटिस दिया है। विभाग ने प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं को समन भेजकर तलब किया है। इन नेताओं को 2014 से 2021 तक की कमाई- खर्च के हिसाब के साथ बुलाया गया है। भिंड से कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया और विधायक विक्रांत भूरिया ने नोटिस मिलने की पुष्टि की है।

एक के बाद एक नेताओं को आयकर विभाग से समन मिलने के कारण पार्टी में हड़कंप है। नोटिस पाने वाले नेता भोपाल से दिल्ली तक फोन घनघना रहे हैं। जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आयकर विभाग अचानक सक्रिय क्यों हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने नेताओं को भरोसा दिलाया है कि समन से डरने की जरूरत नहीं है। यह भाजपा की दबाव की राजनीति है।

देवाशीष जरारिया ने पत्रिका को बताया, उन्हें समन मिला है। 13 तारीख को हाजिर होने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार परेशान करने की नीयत से नोटिस जारी करवा रही है। मैं डरने वाला नहीं हूं। मालूम हो, संभावित लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में जरारिया का नाम शामिल है। विधायक भूरिया को 21 फरवरी को तलब किया गया है।

डायरी का हिसाब इस बीच चर्चा है कि बीते विधानसभा चुनाव के पहले आयकर कार्रवाई में जब्त एक डायरी से इन नोटिसों का ताल्लुक है। बताते हैं कि इसमें 30 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के वितरण का हिसाब है। यह राशि कहां से आई और कहां गई, यह पड़ताल आयकर विभाग के पास लंबे अरसे से लंबित है।

 

संबंधित खबरें

Rajyasabha Election: सोनिया गांधी राज्यसभा में जाएंगी, कांग्रेस ने की तैयारी
MP Budget Session: चार माह के लिए बजट का प्रावधान, यह है लेखानुदान की खास बातें




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6bxVgUG
via

No comments