वैष्णो देवी के निशुल्क दर्शन करा रही यह संस्था, 24 फरवरी से शुरु होगी यात्रा
वैष्णो देवी के दर्शन भला कौन नहीं करना चाहता! जम्मू के पास पहाड़ों में बसी माता वैष्णो का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हर कोई बेकरार रहता है। हालांकि कई बार चाहकर भी लोग वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना या दर्शन के लिए जा नहीं पाते हैं। इनमें से अधिकांश लोग पर्याप्त पैसों के अभाव में वैष्णो देवी जाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है।
यह भी पढ़ें—कार- बाइक पर रोड टैक्स में 29 फरवरी तक मिलेगी छूट, सस्ते पड़ेंगे वाहन
भोपाल की माता वैष्णो देवी भक्त सेवा समिति Mata Vaishno Devi Bhakta Seva Samiti Bhopal ऐसे भक्तों के लिए आगे आई है। समिति द्वारा ऐसे भक्तों को वैष्णो देवी के निशुल्क दर्शन कराए जाएंगे जो पैसों के अभाव में कटरा नहीं जा पा रहे हैं। माता वैष्णो देवी भक्त सेवा समिति भक्तों को न केवल वैष्णो देवी के दर्शन कराने ले जाएगी बल्कि उनके रहने-खाने-पीने आदि का खर्च भी वहन करेगी।
यह भी पढ़ें—तख्त पर एक करवट सोते थे आचार्य, दवा तक का कर दिया था त्याग, जानिए कैसे बीता बचपन
माता वैष्णो देवी भक्त समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि असहाय, गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को नि:शुल्क मां वैष्णो देवी Vaishno Devi के दर्शन करवाए जा रहे हैं। वैष्णो माता के दर्शन कराने का यह काम पिछले ग्यारह साल से चल रहा है।
यह भी पढ़ें— एमपी में कई जगहों पर जोरदार बारिश, गिरे ओले, जानिए दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
वैष्णो देवी की दर्शन की यह महायात्रा 24 फरवरी से शुरू
इस वर्ष भी वैष्णो देवी की दर्शन की यह महायात्रा 24 फरवरी से शुरू
हो रही है। समिति के प्रवता प्रदीप गुह्रश्वता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महायात्रा का उद्देश्य उन लोगों को माता रानी के दर्शन करवाना है जो स्वयं के व्यय पर वैष्णो देवी के दर्शन लाभ से वंचित है। ऐसे श्रद्धालुओं को समिति पिछले ग्यारह साल से नि:शुल्क यात्रा करवा रही है।
उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी दर्शन की यह धार्मिक यात्रा 24 फरवरी को प्रारंभ होगी जो 29 फरवरी तक चलेगी। इसके लिए वैष्णो देवी के भक्त रैली के रूप में निकलेंगे। वैष्णो देवी के भक्तों की यात्रा पत्रकार कॉलोनी से शुरू होकर कोलार रोड, माता मंदिर, न्यू मार्केट, पुरानी विधानसभा, काली मंदिर होते हुए मेन रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें—गर्मी ने बिगाड़ा लोकसभा चुनाव का शेड्यूल, जानिए कब लगेगी आचार संहिता
यह भी पढ़ें-कार- बाइक पर रोड टैक्स में 29 फरवरी तक मिलेगी छूट, सस्ते पड़ेंगे वाहन
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HwGoLUO
via
No comments