छह साल बाद ऐसा बीत रहा फरवरी का पहला पखवाड़ा, दस डिग्री से नीचे रहा तापमान - Web India Live

Breaking News

छह साल बाद ऐसा बीत रहा फरवरी का पहला पखवाड़ा, दस डिग्री से नीचे रहा तापमान

भोपाल. शहर में इन दिनों मौसम का मिजाज नरम गरम चल रहा है। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिन में कोहरा, कुहासा, हल्के बादलों की स्थिति बन रही है, ऐसे में न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। पिछले छह सालों बाद फरवरी का पहला पखवाड़ा इतना गर्म बीत रहा है। इस साल अब तक सिर्फ एक दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंचा है, पिछले छह सालों की तुलना की जाए तो फरवरी के पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान 4 से 7 बार 10 डिग्री के नीचे रहा है, इसके पहले 2018 में भी ऐसी ही स्थिति बनी थी, जब तापमान बढ़े हुए थे।

फरवरी का पहला पखवाड़ा बीतने को है। इस दौरान शहर में मौसम के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। उत्तर भारत में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण इन दिनों हल्के बादलों के कारण इन दिनों रात के तापमान बढ़े हुए हैं। शहर में बुधवार को भी सुबह कुहासा रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी एक हजार मीटर के आसपास रही, वहीं आंशिक बादल भी रहे। सर्द हवाओं के कारण दिन में हल्की ठंडक का भी अहसास हुआ। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया था।

तापमान में हल्की गिरावट की संभावना

मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि इस समय एक ऊपरी हवा का चक्रवात मध्य महाराष्ट्र में बना हुआ है, वहां से एक ट्रफ मप्र होते हुए उत्तर प्रदेश तक जा रही है, इसके कारण नमी आ रही है। इससे कुहासा, हल्के बादलों की स्थिति बन रही है। अभी एक दो दिन तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, इसके बाद 17 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नजर आ रही है, जिसके कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी, इसके गुजरने के बाद फिर गिरावट आ सकती है। फिलहाल फरवरी में तापमान का उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

- इसके पहले 2018 में भी ऐसी स्थिति बनी थी

पिछले पांच सालों में 1 से 14 फरवरी तक कितने दिन दस डिग्री से कम तापमान2024 9 फरवरी, सबसे कम 9 डिग्री

2023 - 5 दिन, सबसे कम 2 फरवरी 6.52022- 7 दिन , सबसे कम 11 फरवरी 7.6

2021- 5 दिन, सबसे कम 1 फरवरी 7.12020 - 4 दिन, सबसे कम 9 फरवरी 8.1

2019- 4 दिन, सबसे कम 9 फरवरी 5.82018 - एक भी दिन नहीं, सबसे कम 1 फरवरी 11.7



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DZf5dIV
via

No comments