आम जनता को संबोधित करेंगे PM मोदी, आज इन रास्तों पर बिल्कुल न जाएं, रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 3:00 बजे से कार्यक्रम समाह्रश्वत होने तक शहर के कई रास्तों को डायवर्ट किया है। यदि आप गुरुवार को जेल पहाड़ी से लाल परेड मैदान होकर गुजर रहे हैं तो ट्रैफिक डायवर्जन का ह्रश्वलान देखकर ही निकलें।
यहां पार्किंग व्यवस्था
विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जिले से आने वाली बसें वाया पटेल नगर, पिपलानी चैराहा, प्रभात चौराहा सुभाष रेलवे ओवर ब्रिज से होते हुए लालपरेड ग्राउंड के पीछे स्थित आईटीआई मैदान/जेल मुख्यालय परिसर में पार्किंग होंगी।
ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- रोशनपुरा चैराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात दबाव रहेगा।
- टीटी नगर न्यू मार्केट से रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें और बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रेस कॉम्पलेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू ऑफिस के सामने से निकलेंगी।
- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टीटी नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाला ट्रैफिक भारत टॉकीज से होते हुए पुल बोगदा, प्रभात चौराहा ,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, ई.ओ.डब्ल्यू ऑफिस के सामने से गुजरेगा।
- रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चैराहा-केएन प्रधान तिराहा-पुराना मछलीघर-खटलापुरा मार्ग-पीएक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hveBZRq
via
No comments