दिग्विजय सिंह 26 जुलाई को टीटी नगर थाने में देंगे गिरफ्तारी
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 26 जुलाई को टीटीनगर थाने में गिरफ्तारी देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सार्वजनिक मंच से दिग्विजय सिंह पर देशद्रोही जैसे संगीन आरोप लगाए जाने पर यह गिरफ्तारी दी जाएगी। दिग्विजय गुरूवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल से सुबह 11 बजे निकलकर टीटी नगर थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में दिग्विजय के समर्थकों ने सोशल मीडिया में इसके बेनर पोस्टर भी जारी किए हैं। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में इसके लिए तैयारियां जारी है।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com

No comments