कर्नाटक चुनाव में बहुमत के लिए समर्थकों ने लगाए थे बड़े-बड़े कटआउट, अब पक्षियों को भगवाने खेतों में लगा रहे किसान - Web India Live

Breaking News

कर्नाटक चुनाव में बहुमत के लिए समर्थकों ने लगाए थे बड़े-बड़े कटआउट, अब पक्षियों को भगवाने खेतों में लगा रहे किसान



बैंगलुरु । कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए मोदी-शाह के बड़े-बड़े कटआउट जगह-जगह लगाए गए थे, लेकिन चुनाव में बहुमत के लिए समर्थकों द्वारा लगाए गए इन कटआउट से सरकार तो नहीं बन सकी। लेकिन इनका उपयोग अब पक्षियों को भगाने में हो रहे है। खबर है कि स्थानीय नेताओं ने लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए कटआउट्स गांवों में रखवा दिए थे।



मामला तारिकेरे तालुक के लक्कावल्ली 'होबली' गांव का है। जहां इनदिनों खेतों में मोदी और शाह के कटआउट का इस्तेमाल पक्षियों को भगाने में किया जा रहा है। इससे बजूका बनाने में लकड़ी, कपड़ा और मटकी पर होने वाला खर्च और ग्रामीणों की मेहनत भी बच गई है।

No comments