शिव और राष्ट्र की आराधना का पर्व है कर्मश्री कांवड़ यात्रा: रामेश्वर
कर्मश्री कांवड़ यात्रा 3 से 6 अगस्त को
भोपाल | हर वर्ष की भांति इस 3 अगस्त से 6 अगस्त को कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में श्रावण मास के शुभ अवसर पर होशंगाबाद से भोपाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के संबंध में सोमवार को पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन संस्था की वृहद्ध बैठक आयोजित की गयी। कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष हुज़ूर विधायक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बैठक को संबोधित किया । विधायक शर्मा के संबोधन से पूर्व भाजपा नेता चेतन सिंह , सिक्ख समुदाय से गिल्ल साहब जी , शाक्य पुत्र सागर भंते जी , चन्दरलाल चंदानी, भाजपा नेता अशोक सैनी , जगदीश यादव, रिंकू भटेजा कर्मचारी नेता अनिल वाजपेयी , प्रमोद नेमा सहित अन्य ने कांवड़ यात्रा के संबंध में अपने सुझाव बैठक में दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कर्मश्री संस्था के तत्वाधान में लगातार 11 वर्षो से कांवड़ यात्रा का आयोजन होशंगाबाद से भोपाल किया जा रहा है । होशंगाबाद से पुण्य सलिला मोक्ष दायिनी मां नर्मदा का जल अपनी अपनी कांवड़ में भरकर भोपाल के लिए रवाना होते है । बेटी बचाओ , गौ वंश बचाओ ,जल बचाओ , धर्म चेतना , युवाओ में राष्ट्र चेतना ,पर्यावरण बचाओ , वृक्ष लगाओ , नशा मुक्ति के संकल्प को लेकर हज़ारो कांवडिये 111 किलोमीटर की यात्रा कर भोपाल के गुफा मंदिर में बिराजे भगवान भोले शंकर का अभिषेक करते है । भोले की भक्ति हिन्दू की शक्ति के साथ कांवड़ यात्रियों का होशंगाबाद से भोपाल मार्ग के बीच हज़ारो स्थानों पर ऐतिहासिक स्वागत नागरिक बंधुओ द्वारा किया जाता है । विधायक शर्मा ने कहा कि जो श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में जाते है वह तो वर्ष भर कांवड़ यात्रा का इंतज़ार तो करते ही है साथ ही यात्रा मार्ग के बीच जगह स्वागत अभिवादन करने वाले लाखों श्रद्धालु यात्रा आने का इंतज़ार करते है । विधायक शर्मा ने कहा कि यह हिन्दू समाज को जोड़ने वाली धर्म यात्रा है श्री शर्मा ने कहा कि इस यात्रा में जाने वाले 80 प्रतिशत श्रद्धालु युवा है भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक इस यात्रा में चल कर पुण्य लाभ अर्जित करते है। विधायक शर्मा ने कहा कि मध्यभारत प्रान्त की सबसे बड़ी इस कांवड़ यात्रा में ईश्वर की आराधना के साथ राष्ट्र की आराधना भी की जाती है । विधायक शर्मा ने कहा कि कर्मश्री की कांवड़ यात्रा में देश मे पहली बार तिरंगा लेकर कांवड़ यात्रा निकाली गयी थी अब यह परंपरा बन चुकी है।गौरतलब है कि कर्मश्री के तत्वाधान में कांवड़ यात्रा में कांवड़ यात्री भारत का राष्ट्रीय ध्वज साथ लेकर चलते है । विधायक शर्मा ने कहा कि हिन्दू धर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा आस्था के साथ साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव हर नागरिक के दिल मे होना चाहिए । विधायक शर्मा ने कहा की धर्म का मार्ग राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव का बोध कराता है ।
चुनरी यात्रा 3 अगस्त को संत नगर में
विधायक रामेश्वर शर्मा ने मानस भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मां नर्मदा को अर्पित की जाने वाली चुनरी का नगर भ्रमण संत नगर में किया जाता है । 3 अगस्त को संत नगर के झूलेलाल विसर्जन घाट से चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो कि संत हिरदाराम जी की कुटिया पर समाप्त होगी । यहां कांवड़ यात्री संत हिरदाराम जी साहिब की समाधि स्थल पर माथा टेककर सफल एवं शुभ यात्रा के लिए संत जी का आशीर्वाद ग्रहण करते है । विधायक शर्मा ने कहा कि चुनरी यात्रा में मां की चुनर का संत नगर वासी स्पर्श कर आशीर्वाद ग्रहण करते है।
ये रहे उपस्थित
रमेश वर्मा , बाबूलाल मस्ताना , अशोक मीना, राम बंसल , राकेश भदौरिया, एम आई सी सदस्य भूपेंद्र माली , एम आई सी सदस्य दिनेश यादव , धर्मेंद्र मेवाड़ा, राजू पटेल , जीवन मैथिल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भोपाल नगर से नितिन दुबे एवं ग्रामीण के जीका अध्यक्ष प्रमोद राजपूत , मनोहर मीना , सूरज यादव , बब्लू चावला सहित बड़ी संख्या में नागरिक बंधु उपस्थित रहे ।



No comments