नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में श्रावण मास पर्व पर 1100 सिक्को से किया शिव अर्चन - Web India Live

Breaking News

नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में श्रावण मास पर्व पर 1100 सिक्को से किया शिव अर्चन


संत हिरदाराम नगर। सैनिक कालोनी नुक्कड वाली माता मंदिर प्रागंण में चल रहा 1 माह का शिव अभिषेक 1100 सिक्को से वेद मंत्रो द्वारा भगवान शिव को समर्पित किया गया। कार्यकम के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत के सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने बताया सुख समृद्धि की कामना के लिए जनकल्याण के लिए यह 1 माह का भगवान शिव का सैनिक कालोनी नुक्कड वाली माता मंदिर प्रागंण में अभिषेक चल रहा है कार्यक्रम में मुख्य रुप से सम्मिलित हुए बजरंग दल के प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख विशाल पुरोहित, हिन्दू हेल्पलाइन के कमलेश रायचंदानी, भजन गायिका प्रिया ज्ञानचंदानी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। पं. रवि पटेरिया ने बताया कि कार्यक्रम का समापन 25 अगस्त शाम 7 बजे भगवान शिव का नगर भ्रमण करा कर किया जाएगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर ढाई सौ माता बहनो को रक्षा सूत्र वितरित किया गया एवं संकल्प भी लिया उन माता बहनों की हम रक्षा करेगे जब भी उनको जरुरत पड़ेगी तो हम उनके साथ खड़े रहेंगे। 


कार्यक्रम में सम्मिलित हुए बजरंग सेना समिति के कार्तिक देवानी, राजेश केवलानी, हनी, राज बिजोरिया, लक्की पूरवीया, सुनीता, दीपाली दुबे, रुप कुमार सोनी, सचिन तिवारी, प्रदीप पचैरी, प्रभा खरे, संध्या लोग सम्मिलित हुए। 

No comments