बच्चों और टीचर्स ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर मनाया रक्षाबंधन - Web India Live

Breaking News

बच्चों और टीचर्स ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांध कर मनाया रक्षाबंधन


संत हिरदाराम नगर। बैरागढ़ कलां स्थित लक्की चैम्प्स पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रक्षा बंधन पर्व पेड़ो पर रक्षा सूत्र बांध कर मनाया और साथ मे संकल्प लिया कि वे पेड़ो की रक्षा करेंगे।
बढ़ती आबादी के कारण लोग पेड़ पौधे काटकर घर बनवा रहे है, जिससे पेड़ो की संख्या कम होती जा रही है और प्राकृतिक विपदाएं जैसे भूकंप,बाढ़ बढ़ती जा रही है, जो कि भविष्य में बहुत हानिकारक साबित हो सकती है। रक्षाबंधन का पर्व रक्षा का प्रतीक है,ज़रूरी नही की हम सिर्फ अपनी बहनों की रक्षा करें बल्कि जो पर्यावरण हमारी रक्षा कर रहा है,उसे भी रक्षा सूत्र बांध जा सकता है ।
प्राचार्य योगिता वाधवानी ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाया तथा बच्चों से पेड़ो पर रक्षा सूत्र बंधवा कर उनकी रक्षा करने की महत्वता बताई । ताकी भविष्य में प्रकृति को कोई हानि न हो। इस अवसर पर स्कूल अध्यक्ष लोकेश वाधवानी, समस्त शिक्षिकाए व बच्चे मौजूद थे।

No comments