संतनगर की सड़कों पर हर कहीं घूमते हैं आवारा जानवर, मॉडल रोड और पार्किंग की समस्या को लेकर सिंधी सेंट्रल पंचायत ने मेयर को दिया ज्ञापन - Web India Live

Breaking News

संतनगर की सड़कों पर हर कहीं घूमते हैं आवारा जानवर, मॉडल रोड और पार्किंग की समस्या को लेकर सिंधी सेंट्रल पंचायत ने मेयर को दिया ज्ञापन


नगर निगम से संत हिरदाराम नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग
सिंधी सेन्ट्रल पंचायत ने महापौर को सौंपा ज्ञापन, की मुलाकात
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर की अग्रणी सामाजिक संस्था सिंधी सेन्ट्रल पंचायत ने सोमवार को महापौर आलोक शर्मा एवं एमआईसी सदस्य कृष्ण मोहन सोनी से मुलाकात कर संत हिरदाराम नगर की समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए ज्ञापन प्रस्तुत किया।
आदर्श मार्ग पर बिजली का काम अधूरा
पंचायत अध्यक्ष एन.डी. खेमचंदानी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वासुदेव वाधवानी, महासचिव सुरेश जसवानी, सलाहकार दिनेश वाधवानी एवं ठकुर लालवानी आदि ने महापौर आलोक शर्मा एवं एमआईसी सदस्य कृष्ण मोहन सोनी को ज्ञापन प्रस्तुत कर एफ वार्ड की मुख्य सड़क एवं प्रेम रामचंदानी सड़क जिसे आदर्श मार्ग के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहां बिजली का काम जो सालभर से अधूरा है, उसे पूरा करने के साथ ही जिन खम्बो में लैम्प स्थापित नहीं किए गए हैं, वहां लैम्प लगाने की मांग की। इसी तरह जवाहर मार्ग (चंचल रोड) पर मार्ग विभाजक कायम कर डामरीकरण का काम भी जल्द कराने का आग्रह किया गया।
पार्किंग काम्पलेक्स का हो लोकार्पण
एक अन्य ज्ञापन में श्री खेमचंदानी, श्री जसवानी एवं श्री वाधवानी ने महापौर से संत हिरदाराम नगर की अस्त व्यस्त यातायात व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करते हुए वार्ड पांच में निर्मित आलीशान पार्किंग शापिंग काम्पलेक्स का जल्द से जल्द लोकार्पण कराने की मांग की। 
आवारा मवेशियों व सुअरों से दिलाएं छुटकारा
सिंधी सेन्ट्रल पंचायत ने महापौर का ध्यान संत हिरदाराम नगर में हर गली, मोहल्ले, सड़क पर विचरण करते आवारा मवेशियों एवं सुअरों पर केन्द्रित करते हुए इस कारण दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे दुपहिया वाहन चालकों के अलावा राहगीरों को हो रही परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह किया।
अन्य समस्याओं पर भी हुई चर्चा
महापौर को प्रस्तुत ज्ञापन में सिंधी सेन्ट्रल पंचायत ने वन ट्री हिल्स स्थित संत हिरदाराम सभागार के समीप ट्रांसफारमर के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए समीप शिफ्ट करने का काम जल्द करने, बोरवन में स्थापित वरिष्ठ भाजपा नेता व मीसाबंदी नानकराम वाधवानी की प्रतिमा का अनावरण करने का भी आग्रह किया।

No comments