भोपाल में महिला के पहले पति ने दूसरे पर डाला खौलता पानी, गरम तवे से भी पीटा
भोपाल । मिसरोद इलाके में महिला के पूर्व पति ने उसके दूसरे पति पर खौलता हुआ पानी डाल दिया, जिससे वह करीब को खौलते पानी से झुलसा दिया। फीसदी झुलस गया। इतना ही नहीं इतना आरोपी ने उसके सीने और पीठ पर गर्म तवा भी मारा। दरअसल आरोपी कई बार पुलिस से अपनी पत्नी को वापस दिलाने की शिकायत कर चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से नाराज था।
मिसरोद इलाके में रहने वाला 27 वर्षीय सतीश सोनी पत्नी के साथ कौशल नगर में किराए से रहता है। एसआई मिसरोद टिंकल यादव के अनुसार रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे जितेंद्र कुमार ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। जितेंद्र ने उस पर खौलता हुआ पानी डालने के बाद गरम तवे से जला दिया। मौके पर पहुंचे एसआई यादव उसे गंभीर हालत में उसे जेपी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया। एसआई यादव के अनुसार हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों ने यह कहते हुए भर्ती करने से मना कर दिया कि सतीश करीब 20 फीसदी ही झुलसा है। ऐसे में उसे भर्ती करने की जरूरत नहीं है। इलाज के बाद पुलिस ने उसे घर छोड़ आई। एसआई यादव के अनुसार जितेंद्र पुलिस से उसकी पत्नी वापस दिलाने के लिए कई बार शिकायत कर चुका था, लेकिन महिला के बालिग होने के कारण पुलिस इस मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर पाई। महिला अपनी मर्जी से सतीश के साथ रह रही थी।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम : सतीश ने आरोप लगाए कि शाम को ड्यूटी के बाद वह एटीएम से रुपए निकालकर घर पहुंचा। पत्नी के मायके में होने के कारण वह खाना खाकर सो गया। रात करीब तीन बजे जितेंद्र ने उस पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। सतीश ने आरोप लगाए कि उसके बगल वाला कमरा खाली था। जितेंद्र इसी में छिप गया होगा और मेरे सोने के बाद उसने मुझ पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने मुझे गरम तवे से पीटा भी। सतीश का चेहरा, सीना और पीठ झुलस गई।

No comments