संत कॉलेज में रक्षाबंधन को लेकर छात्राओं के लिए आयोजित हुआ विशेष सत्र
संत हिरदाराम नगर।
शनिवार को संत हिरदाराम जी के शिष्य सिद्ध भाऊ की प्रेरणा एवं मार्गदर्षन में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में छात्राओं हेतु विशेष सत्र आयोजित किया गया। गत वर्ष की भांति इस सत्र में भी विषिष्ट वक्ता के रूप में डाॅ. अर्चना गुप्ता (शिक्षिका, हिन्दी, नवनिध हासोमल लखानी पब्लिक स्कूल, बैरागढ़) सादर उपस्थित थीं।
इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के बीच परस्पर प्रेम एवं विष्वास का पर्व है। इस पर्व की गरिमा बनाये रखने की जिम्मेदारी हमारी है। हम धर्म के भाई-बहन बनाने से बचें, क्योंकि ऐसे कृत्रिम रिश्ते ही अपराध की नींव बनते हैं। वर्तमान समय में किसी दूसरे से उम्मीद न रखें, स्वयं शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनें और अपनी आत्मरक्षा के लिए स्वयं को तैयार करें। इस पावन पर्व पर बाहर की चीजें खाने से बचें, घर की बनी मिठाईयाँ, पकवान ही खायें। अपनी लड़की होने की संकुचित मानसिकता से बाहर निकलें तभी सफलता मिलेगी। परिवार एवं समाज के प्रति अपने दायित्त्व का निवर्हन करें। अपने माता-पिता एवं अभिभावक की स्थिति को समझें उन्हें उपहार या अनावश्यक खर्च हेतु बाध्य न करें। छात्राओं ने उनसे विभिन्न सवाल भी किये जिसका उन्होेंने संतोषजनक उत्तर दिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकाएं एवं अधिक मात्रा में छात्राएँ उपस्थित होकर सत्र से लाभान्वित हुईं।
मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. चन्द्रा पालीवाल द्वारा किया गया।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
No comments