गिदवानी पार्क की देखरेख के साथ विकसित करेंगे साधु वासवानी कॉलेज के छात्र, कॉलेज की एनसीसी ईकाई ने पार्क को गोद लेने की कि घोषणा
- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
संत हिरदाराम नगर।
साधु वासवानी कॉलेज की एनसीसी ईकाई द्वारा शनिवार को संतनगर के गिदवानी पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर पार्षद भारती महेश खटवानी, साधु वासवानी कॉलेज संस्था के अध्यक्ष दयालदास डेटानी, कॉलेज प्राचार्य एके सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. अनुपम सेलट एवं एनसीसी कैडेट्स ने दो मिनट का मौन रखकर देश के महानायक को श्रद्धांजलि दी।
श्री डेटानी ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद गिदवानी पार्क में ही पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने यहां पार्क की अच्छी तरह से सफाई की और आसपास के रहवासियों को भी स्वच्छता के लिए जागरुक किया। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी डॉ. सेलट ने पार्षद खटवानी से पार्क के आसपास वार्ड क्षेत्र में जगह-जगह डस्टबीन रखवाने की मांग की।
इस दौरान एनसीसी प्रभारी द्वारा गिदवानी पार्क को एनसीसी ईकाई द्वारा गोद लेकर विकसित करने एवं वर्षभर देखरेख करने की बात कही।
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com
अपनी खबरों के लिए मेल करें - webindialive01@gmail.com


No comments