मथुरा और वृंदावन में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर होगी भव्य पूजा और आरती - Web India Live

Breaking News

मथुरा और वृंदावन में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर होगी भव्य पूजा और आरती




आज मथुरा और वृंदावन में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। यहां पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर भव्य पूजा और आरती होती है। श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव पर मंदिरों को सजाया जाता है। दिनभर सामान्य पूजा होती है। उसके बाद मध्यरात्रि में यानी लगभग 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के समय गाय के शुद्ध दूध से भगवान बांके बिहारी जी का अभिषेक किया जाता है। इसके बाद कई तरह के पकवान और फलों का भोग लगाया जाता है। फिर महाआरती होती है। इसके साथ ही भगवान के जन्म उत्सव के भजन भी गाए जाते हैं। इस तरह कई भक्तों से मंदिर भर जाता है। मथुरा में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंदिर में कैसा माहौल हो जाता है, आगे की स्लाइड्स में देखें।




No comments