भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिल्ली में शनिवार से शुरू
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 2019 की रणनीति पर चर्चाए दलितों पर फोकस, शाह ने अजेय भाजपा का नारा दिया
- अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हो रही है भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
- नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शुरू हुई। यहां 2019 लोकसभा चुनावों की रणनीति और मुद्दों पर चर्चा होगी। चर्चा का फोकस दलितों पर रहेगा। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में 2014 से भी ज्यादा सीटें हासिल होंगी। उन्होंने बैठक में अजेय भाजपा का नारा दिया।
शाह ने कहा. संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता। हमारे पास दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता है। हम दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएंगे।
इन मुद्दों पर रहेगा फोकस रू रिपोर्ट्स के मुताबिकए बैठक के दौरान मोदी सरकार के कामकाजए सामाजिक न्याय और आर्थिक सफलता पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा एससी.एसटी एक्टए दलितए तेल की बढ़ती कीमतोंए एनआरसीए आर्थिक वृद्धि पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि दलितों पर फोकस के चलते ही बैठक अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में रखी गई है।
5 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर भी नजर रू बैठक में अगले लोकसभा चुनाव के साथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा हो रही है। चुनावी राज्यों में मध्यप्रदेशए छत्तीसगढ़ए राजस्थानए मिजोरम और तेलंगाना शामिल हैं। अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि वे लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत के लिए संकल्प लेंए क्योंकि इस शक्ति को कोई नहीं हरा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बैठक में शामिल होंगे। वे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। बैठक में सभी राज्यों के पदाधिकारी और शीर्ष नेतृत्व शामिल हो रहा है।

No comments