प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, किसानों के हालात दक्षिण अफ्रीका से भी बद्तर : कमलनाथ - Web India Live

Breaking News

प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर, किसानों के हालात दक्षिण अफ्रीका से भी बद्तर : कमलनाथ


किसानों की आत्महत्या के मामले में मप्र ने आफ्रीका को भी पीछे छोड़ दिया है
टीकमगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि मध्य प्रदेश के हालत दक्षिण अफ्रीका से भी ज्यादा बदतर हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारीए भ्रष्टाचार और बलात्कार में प्रदेश को देश में नंबर 1 पर पहुंचा दिया है। किसानों की आत्महत्या के मामले में मप्र ने आफ्रीका को भी पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जन आशीर्वाद यात्रा में सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे सरकारी हैलीकॉप्टर से प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। जनता के पैसे को पानी की तरह बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज के 15 साल के कार्यकाल में किसानए नौजवानए महिलाएं परेशान हैं। 
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में यदि हमारी सरकार सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। नौजवानों के लिए रोजगार के रास्ते तलाशे जाएंगे। नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया थाए जो सपना बनकर रह गया है। अब वह राष्ट्रवाद की बात करते हैं। कमलनाथ ने कहा.मैं करीब 20.25 साल पहले टीकमगढ़ आया था। पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह ने धसान डॉयवर्सन की मांग रखी। उन्होंने कहा. ककरवाहा के पास बांध बनने से टीकमगढ़ में पानी की समस्या खत्म हो जाएगी। अभी शहर में पांच दिन के अंतराल से जल सप्लाई होती है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
जानिए कैसी हालत है अफ्रीका में किसानों की 
.  विश्व आर्थिक मंच में अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने वाली केंजा के मुताबिक अफ्रीका कृषि क्षेत्र में उत्पादन की कमी से जूझ रहा है। यहां किसानों की औसत उम्र 65 वर्ष है। 
. अफ्रीका के किसान कृषि कार्यों में उन्नत मशीनरी का उपयोग नहीं करतेए इनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और भविष्य की कोई जानकारी नहीं है। 
. कृषि से ज्यादा आय न होने के कारण यहां के ज्यादा तर युवा गांवों की जगह शहर की ओर रूख कर जाते हैं। 
. एक अनुमान के मुताबिक यहां की 60 फीसदी जनसंख्या खेती पर ही निर्भर हैए लेकिन इनके लिए खेती की कोई सुविधाएं नहीं हैं। जिन्हें खुद का पेट भरने के लिए भी अनाज उगा पाना मुश्किल हो रहा है। 

No comments