संत कंवरराम का बरसी महोत्सव: माँ ममतामई ने की बहराणा साहब की ज्योति प्रज्जवलित कर की तीन दिवसीय बरसी महोत्सव की शुरुआत
संत हिरदाराम नगर। सिंध ओर हिन्द में प्रसिद्ध संत कंवरराम को सिन्धी समाज शिद्दत से याद कर रहा है । कंवरराम भगत साहब के नाम से प्रसिद्ध है। सिंधी समाज द्वारा कल से भगत कंवरराम का तीन दिवसीय शहीदी दिवस यादगार स्वरूप में मनाया जा रहा है । तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ उत्साह और उमंग के साथ हुआ। सिंधी कलामों के साथ ही सिंधी छेज का भी कार्यक्रम हुआ । वन ट्री हिल्स स्थित संत कंवरराम झोली दरबार में माँ ममतामयी ने बहराणा साहब की ज्योति प्रजवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। बजरंग दल प्रान्त सुरक्षा प्रमुख विशाल पुरोहित ने महोत्सव की अध्यक्षता की । पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी, सन्त हिरदाराम पत्रकार संघ के अध्यक्ष कमल मनसुखानी और सबधानी कोचिंग के सीएमडी आनंद सबधाणी, पत्रकार कमलेश रायचंदानी, हीरानंद गनवानी महोत्सव के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महोत्सव में शामिल हुवे। समिति प्रमुख वासदेव रामचंदानी ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन रात्रि में कटनी की मिनी बालक मंडली ने सिंधी कार्यक्रम पेश किया । आज रविवार 28 तारीख को सुबह 9:00 बजे देश की खुशहाली के लिए पल्लव और प्रार्थना होगी । आज ही दोपहर 12:00 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर माँ ममतामयी ने कहा कि तपस्वी ओर सूफी सन्त थे भगत कंवरराम साहब। ममतामयी ने कहा कि सिंधी समाज पुरुषार्थी ओर परमार्थी समाज है । संत हिरदाराम ओर कंवरराम जैसे संतों का इस समाज पर भरपूर आशीर्वाद है । माता जी ने कहा कि यह समाज देशभक्त समाज है। देश व समाज की सेवा में इस समाज के संत और समाजसेवी निरंतर लगे रहते है।आपने सभी को स्वस्थ रहने के साथ ही सेवा करते रहने का आशीर्वाद भी दिया। बजरंग दल के विशाल पुरोहित ने अपने संबोधन कंवरराम का स्मरण करते हुवे कहा कि इस समाज ने सदा उनको सम्मान दिया है इसके लिये वे सिंधी समाज के ऋणी रहेंगे। पुरोहित ने कहा कि सिंधी समाज के पीड़ित परिवारों को जब भी हमारी जरूरत होगी हम 24 घंटे उनकी सेवा के लिए तत्तपर रहेंगे। साबू रीझवानी ओर आन्नद सबधाणी ने भी संबोधित कर कंवरराम की सेवाओं को अनुकरणीय बताया। समिति की ओर से रमेश हिमथानी ने सभी अतिथियों का शाल श्रीफल ओर पखर से सम्मान कर आभार माना।

No comments