विधायक कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पलटी, अब भाजपा नेता पर लगाए आरोप - Web India Live

Breaking News

विधायक कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पलटी, अब भाजपा नेता पर लगाए आरोप

-अरविंद भदौरिया ने कहा कि हेमंत कटारे राजनीतिक फायदे के लिए कर रहे हैं युवती का इस्तेमाल 
-युवती ने भाजपा नेता अरविंद भदौरिया पर षड्यंत्र करके फंसाने का लगाया आरोप
भिंड| कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो प्रधानमंत्री से मिलकर प्रदेश भाजपा के उपाध्याक्ष अरविंद भदौरिया की शिकायत करेगी। भिंड पहुंची युवती ने कहा कि अरविंद भदौरिया के कारण उसकी एक बार शादी टूट चुकी है। दूसरे लड़के से एक महीने बाद उसकी शादी है। लेकिन भाजपा नेता उसे अपने षड्यंत्र से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। जबकि वो 3 मई को हाईकोर्ट में शपथपत्र दे चुकी है। 
युवती के आरोपों को अरविंद भदौरिया ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि हेमंत कटारे राजनीतिक फायदे के लिए युवती का इस्तेमाल कर रहे हैं। कटारे और युवती के पहले से प्रेम संबंध थे। युवती पहले कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगा चुकी है। अब दोनों आपस में मिल गए हैं। कंटारे भिंड को कलंकित करने की राजनीति कर रहे हैं। 
युवती ने कटारे को बताया निर्दोष: इससे पहले  सोमवार को युवती ने भिंड में पत्रकारवार्ता में अरविंद भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि भदौरिया और उसके वकील ने उसे अपने एक षड्यंत्र में फंसाया है। जबकि हेमंत कटारे निर्दोष है। युवती ने कहा कि मैंने भदौरिया के कहने पर ही हेमंत कटारे पर आरोप लगाए थे।
पॉलिटिकल टूल की तरह यूज किया: युवती ने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले पर संज्ञान लें। भदौरिया ने मेरा यूज पॉलिटिकल टूल की तरह किया है। उसने आरोप लगाया कि भदौरिया ने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कोर्ट में हुई कार्रवाई को बदलवा दिया।
मुझे भड़काया गया: युवती ने कहा कि अरविंद भदौरिया का कहना है कि वो सिर्फ उससे एक बार मिला है। लेकिन मेरे पास सबूत हैं कि वो मुझसे दो बार मिला है। युवती ने कहा कि अरविंद भदौरिया ने मुझे जातिवाद के नाम पर भड़काया। मुझसे कहा गया कि ब्राह्माण पुलिस अधिकारी और जज हेमंत कटारे की मदद कर रहे हैं।

No comments