1998 में गौर को टक्कर देने वाले करनेल सिंह पहुंचे ज्ञानचंदानी के घर - Web India Live

Breaking News

1998 में गौर को टक्कर देने वाले करनेल सिंह पहुंचे ज्ञानचंदानी के घर

भोपाल। गोविंदपुरा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर को टक्कर देने वाले कांग्रेसी नेता करनेल सिंह रविवार सुबह नरेश ज्ञानचंदानी के घर पहुंचे। हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानचंदानी को टिकट दिए जाने पर यहां उन्होंने अपनी प्रसन्नता जाहिर की। करनेल सिंह के साथ कई अन्य साथी भी यहां पहुंचे थे, सभी ने ज्ञानचंदानी का स्वागत किया और चुनाव में जीत के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
करनेल सिंह ने बताया कि 1998 में जब हुजूर क्षेत्र भी पूरा गोविंदपुरा विधानसभा में शामिल था उस वक्त उन्होंने कांग्रेस की ओर से गौर को टक्कर दी थी, जीत का अंतर महज 10 हजार वोट रहा था। स्थानीय कांग्रेसी नेता यदि हुजूर विधानसभा में एकजुटता से काम करें तो चुनाव जीता जा सकता है।

No comments