डागा ने रायसेन रोड के 11 गांवों में किया जनसंपर्क, तूमड़ा में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों से मांगा समर्थन - Web India Live

Breaking News

डागा ने रायसेन रोड के 11 गांवों में किया जनसंपर्क, तूमड़ा में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों से मांगा समर्थन

 
भोपाल। हुज़ूर विधानसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा ने रविवार को रायसेन रोड के 11 गांवों में जनसंपर्क किया। यहां उन्होंने बिलखिड़ियां, पड़रिया, हरिपुरा, आनंद नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से ग्रामीणों से मुलाकात की और चुनाव में सहयोग की अपील की। इस पर सभी ने डागा से कहा कि वे रायसेन रोड की चिंता छोड़ दें, ग्रामीण उन्हें पूर्ण सहयोग करेंगे। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें आदमपुर छावनी में फैलती गंदगी सहित कईत रह की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। इस पर डागा ने कहा कि वे ग्रामीणों की समस्याओं का हर संभव निदान कराएंगे। बिलखिड़ियां से रैली भी निकाली गई, जिसमें 250 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे।
तूमड़ा में निकाला जुलूस
पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा चुनाव प्रचार के संबंध में तूमड़ा गांव भी पहुंचे। यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और निर्दलीय खड़े चुनाव लड़ने के लिए बधाई देकर उनका अभिवादन किया। ग्रामीणों ने कहा कि वे चुनाव में हर स्तर पर डागा की मदद करेंगे। यहां डागा ने  पूरे तूमड़ा गांव का भ्रमण किया और घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा।

No comments