सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुख्यालय पहुंचे आरिफ अकील, समाज से मांगा समर्थन, नरेश ज्ञानचंदानी के पक्ष में हुजूर में करेंगे चुनाव प्रचार
भोपाल। भोपाल उत्तर विधानसभा के कांग्रेस के अजेय विधायक आरिफ अकील शनिवार को सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुख़्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पंचायत के अध्यक्ष भगवानदेव ईसरानी से मुलाकात कर सिंधी समाज का समर्थन मांगा। इसरानी ने उन्हें उत्तर विधानसभा में रह रहे सिंधी समाज के लोगों की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। अकील ने इन समस्याओं का हल करने का आश्वाशन दिया। ईसरानी ने आगामी विधानसभा चुनाव में अकील को पूरा समर्थन और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बैठक के आखिर में समाज द्वारा अकील से हुजुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के लिए प्रचार प्रसार करने के लिए कहा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।


No comments