हुजूर की जनता को इस बार विधायक नहीं नरेश ज्ञानचंदानी के रूप में संत हिरदाराम जी का सच्चे सेवक मिलेगा: दिग्विजय सिंह
भोपाल। दिग्विजय सिंह ने रविवार को कोलार में कहा नरेश ज्ञानचंदानी, सादगी के प्रतीक है, लेकिन कभी किसी को चंदे के नाम पर परेशान नही किया हुज़ूर की जनता को इस बार विधायक नही संत हिरदाराम जी का सच्चा सेवक मिलेगा।

दिग्विजय सिंह यहां बीजेपी नेता श्याम मीणा को कॉग्रेस की सदस्यता दिलाने पहुंचे थे।

यहां श्याम सिंह मीणा ने 1000 कार्यकर्ताओं के साथ ली कांग्रेस की सदस्यता ली और कार्यकर्ताओं के साथ मलकर नरेश ज्ञानचंदानी को विजय बनाने का संकल्प लिया।

इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी का कोलार पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रहवासियों के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया और जीत के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

No comments