एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार को तोड़कर जगह-जगह बना दिया रास्ता - Web India Live

Breaking News

एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार को तोड़कर जगह-जगह बना दिया रास्ता


भोपाल/संत हिरदाराम नगर. राजधानी के एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन लापरवाह बना हुआ है। एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बनी दीवार तोड़कर यहां से रास्ता बनाकर लोग बेरोकटोक आवाजाही कर रहे हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। यहां से जानवरों के रनवे तक पहुंचने का भी डर बना रहता है।
इससे हाई सिक्योरिटी एरिया की सुरक्षा में सेध लग सकती है। यहां लगी एप्रोच लाईट सिस्टम में भी दिक्कत होती है, जिससे विमान घंटों आसमान में चक्कर लगाता रहता है। इसके बाद भी एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। यहां दर्जनों कालोनियां बन गई है। आसामाजिक तत्वों द्वारा दीवार तोड़ दी जाती है, जिससे फैंसिंग के भरोसे एयरपोर्ट की सुरक्षा बनी है।
रनवे पर जानवरों के पहुंचने की संभावना
राजाभोज एयरपोर्ट की सेंधमारी से यात्रियों में भी डर बना रहता है। खुली जगह से जानवर आने का डर रहता है। ऐसा कई बार हुआ भी है कि रनवे तक जंगली जानवर पहुंचे हंै, लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया। रन-वे पर जानवरों के पहुंचने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

कई बार करवाई मरम्मत : प्रबंधन ने सुरक्षा के लिहाज से चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है। सीमा पर तोड़ी गई दीवारों को भी कई बार बंद किया गया, लेकिन आसामजिक तत्वों द्वारा बार-बार यह दीवार तोड़ दी जाती है।
हादसे की वजह
जानवरों का रनवे पर अचानक आ जाना, लैंडिग के दौरान मिलने वाले सिग्नल में परेशानी
संदिग्ध लोगों का आसानी से एयरपोर्ट में घुसना, करीब एक दर्जन से अधिक कालोनियां हैं बाउंड्री के पास
विमान से जानवर टकराने की वजह से हो सकता है हादसा
21 अक्टूबर 2013 को एयरपोर्ट पर तेंदुआ देखा गया था, जिसे सर्चिंग के बाद वन विभाग की टीम ने पकड़ा था।
16 जुलाई 2012 को एयरपोर्ट में भालू देखा गया था, जिससे वन विभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया था।
एयरपोर्ट के आस-पास बाउंड्रीवॉल की कई बार मरम्मत करवाई गई, लेकिन आसपास की कॉलोनियों और बस्तियों में रहने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा बार-बार यह दीवार तोड़ दी जाती है। हमारे जवान चारों तरफ से सुरक्षा पर तैनात रहते हैं और नजर रखे हुए हैं।
वीरेन्द्र सिंह, डिप्टी कमांडेट सीआइएसएफ


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H7lIiH
via

No comments