बस रातभर के लिए शरीर के इस हिस्से में बांध लें केले का छिलका, फिर देखिये कमाल - Web India Live

Breaking News

बस रातभर के लिए शरीर के इस हिस्से में बांध लें केले का छिलका, फिर देखिये कमाल


भोपाल। बात जब हेल्थ की हो तो केले को नहीं नकारा जा सकता है। केला खाने वालों का एनर्जी लेवल साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है। शहर की डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती है कि एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। एनर्जी से भरपूर होने के कारण एथलीट प्रतिदिन केले का सेवन अवश्य करते हैं। वहीं कुछ लोगों में गलतफहमी होती है कि केले के सेवन से इंसान मोटा हो जाता है। केले के सेवन के साथ वर्कआउट करना जरूरी होता है। यदि आप वर्कआउट कम और केले का सेवन तय मात्रा से ज्यादा करते हैं तो आपके शरीर पर चर्बी बढ़ सकती है। ये तो बात रही केले की लेकिन आपको बता दें कि केले के पत्ते भी बड़े काम के होते हैं।
kele ke chilke
शरीर के लिए केले का छिलका भी बड़े काम का होता है। यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे या मुहांसे हो तो हफ्ते में तीन बार अपने चेहरे पर केले के छिलके को हल्के हाथों पर रगड़े, इससे कुछ ही दिनों में मुंहासे खत्म हो जाते हैं। साथ ही साथ स्किन कॉर्न्स को ठीक करने के लिए भी केले का छिलका बड़े काम का होता है। कभी -कभी पैरों व एड़ियों की त्वचा बुरी तरह से सख्त हो जाती है। कभी-कभी तो ये इतनी ज्यादा सख्त हो जाती है कि गड्ढा बनने लगता है। साथ ही पैरों में दर्द भी होने लगता है।
kele ke chilke
डॉक्टर्स भी बताते है कि अगर आपको ऐसी कोई बीमारी होती है तो उस स्थान पर केले के छिलकों को किसी पतले धागे से बांध लें। ऐसा करने के बाद पैरो में मोटे मोजे पहन लें। तीन दिनों तक लगातार ऐसा करने से पैरो की ये समस्या खत्म हो जाएगी।


No comments