#Viral Video: भारत का पाकिस्तान को जवाबी हमला, यहां देखें हमले का वीडियो
भोपाल। भारत की ओर से पुलवामा में पिछले दिनों हुए हमले के विरोध में पाकिस्तान पर मंगलवार की सुबह करीब 3.30 बजे आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया। इस दौरान उपयोग में लाए गए मिराज 2000 विमान मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयरबैस के बताए जाते हें।
जिसके चलते जैश का सबसे बड़ा कैंप तबाह कर दिया गया। वहीं बताया जाता है कि इस अटैक में करीब 300 आतंकी ढेर हुए हैं।
वहीं इन सब बातों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे भारत के पाकिस्तान के आतंकी कैंम्पों में बम गिराये जाने का बताया जाता है।
इसके साथ ही वीडियो में रोशनी दिखने पर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि चुकिं ये वीडियो प्लेन के ही नाइट विजन मोड के तहत बनाया गया है। अत: नीचे इतना उजाला दिख रहा है। इस वीडियो की पत्रिका पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल पुलवामा के जवाब में भारतीय हवाई हमला भले ही सुरक्षित रहा, लेकिन ऐसा नहीं कि उस दौरान पाकिस्तान पूरी तरह अनजान रहा। पाक रडारों ने जैसे ही भारतीय विमानों को देखा, पाकिस्तान ने एफ-16 विमानों को भेजा, लेकिन मिराज विमानों की आक्रामक फॉर्मेशन के आगे उन्हें भागना पड़ा। उधर, पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सुबह 5:36 पर ट्वीट करके भारतीय हमले के बारे में बाकी दुनिया को बताया। हालांकि उन्होंने अन्य दो ट्वीट कर किसी नुकसान से इनकार कर दिया।
भोपाल में मना जश्न...
वहीं पाकिस्तान पर कार्रवाई की बात सामने आते ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों में जश्न का माहौल दिखा। राजधनी भोपाल में शौर्य समारक में हजारों की संख्या में लोगों ने जमा होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम सहित कई नारे लगाए।
इधर, पाक रक्षामंत्री बोले... अंधेरे में आए इसलिए पता नहीं चला
पाक रक्षामंत्री परवेज खटक बोले अंधेरे में आए थे भारतीय विमान। हमें पता नहीं चल सका। आगे से मुंहतोड़ जवाब देंगेे।
पुलवामा हमले का बदला लेने में जुटे भारत ने मंगलवार सुबह पाकिस्तान पर भीषण वार किया। 1971 के युद्ध के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना एलओसी पार कर पाकिस्तान में 45 किमी अंदर तक घुस गई। एक दर्जन मिराज 2000 युद्धक विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप को 1000 किलो के लेजर गाइडेड बमों से तबाह कर दिया। सुबह करीब 3:45 बजे हुए इस हमले के बाद सभी विमान सुरक्षित लौट आए। हमले में जैश के सैकड़ों आतंकी, कमांडर और फिदायीन मारे गए।
No comments