भाजपा की पहली सूची: 10 सांसद फिर मैदान में, पांच के टिकट कटे; 1 की सीट बदली और 4 नए चहेरों को मौका
भोपाल. भाजपा ने मध्यप्रदेश के लिए उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 नाम जारी किए गए हैं, जबकि इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसी सीटों को अभी होल्ड कर लिया गया है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में 5 मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए हैं वहीं, चार नए चेहरों को मौका दिया गया है। इस लिस्ट में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भी नाम है। नरेन्द्र सिंह तोमर की सीट को बदला गया है इस बार वो ग्वालियर से नहीं बल्कि मुरैना से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। 2014 में नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे।
किन सांसदों के कटे टिकट
सांसद: मुरैना से सांसद अनूप मिश्रा
क्यों कटा टिकट: विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें भितरवार से टिकट दिया था लेकिन वो भितरवार विधानसभा सीट से अपना चुनाव हार गए। माना जा रहा है कि इसी कारण से उन्हें मुरैना से टिकट नहीं दिया गया है। हालांकि ग्वालियर से भी उनके चुनाव लड़ने की संभावना है।
सांसद: भिंड से सांसद भागीरथ प्रसाद
क्यों कटा टिकट: कमजोर परफॉरमेंस के कारण मौका नहीं मिला
सांसद: उज्जैन से सांसद चिंतामणि मालवीय
क्यों कटा टिकट: कमजोर परफॉरमेंस के कारण मौका नहीं मिला।
सांसद: शहडोल सांसद ज्ञान सिंह
क्यों कटा टिकट: उम्रदराज और क्षेत्र में स्थिति कमजोर
सांसद: बैतूल से ज्योति धुर्वे
क्यों कटा टिकट: फर्जी जाति प्रमाण पत्र के कारण टिकट कटा
10 सांसदों को दोबारा टिकट
भाजपा ने अपनी लिस्ट में 10 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है। हालांकि इनमें से केवल एक सांसद का क्षेत्र बदला गया है। नरेन्द्र सिंह तोमर को इस बार मुरैना से टिकट मिला है।
इन सांसदों को दोबारा मिला टिकट
| लोकसभा सीट | किसे मिला टिकट | क्यों मिला टिकट |
| मुरैना | नरेन्द्र सिंह तोमर | सीट बदली क्योंकि ग्वालियर से हार का खतरा |
| जबलपुर | राकेश सिंह | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्र में अच्छी पकड़ |
| टीकमगढ़ | वीरेन्द्र खटीक | जनता के बीच अच्छी इमेज |
| दमोह | प्रह्लाद पटेल | पहले भी यहां से सांसद, कोई बड़ा नेता नहीं |
| सतना | गणेश सिंह | विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन, कुर्मी वोटरों पर पकड़ |
| रीवा | जनार्दन मिश्र | विधानसभा में जिले की आठों सीटों पर भाजपा की जीत, साफ-सुथरी छवि |
| मंदसौर | सुधीर गुप्ता | मजबूत जनाधार |
| खंडवा | नंद कुमार चौहान | मजबूत जनाधार, यहां से कई बार सांसद रहे |
| सीधी | रीति पाठक | जातिगत समीकरण, ब्राम्हण वोटरों पर नजर |
| होशंगाबाद | उदयप्रताप सिंह | मजबूत जनाधार |
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Yi8DcI
via
No comments