11 मार्च को जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, भोपाल, इंदौर से आ सकते हैं चौकाने वाले नाम - Web India Live

Breaking News

11 मार्च को जारी हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, भोपाल, इंदौर से आ सकते हैं चौकाने वाले नाम


भोपाल : प्रदेश कांग्रेस अपने लोकसभा उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रुप देने में जुट गई है। कुछ सीटों पर सिंगल नाम भी तय कर लिए गए हैं। ७ मार्च को स्क्रीनिंग कमेटी की दूसरी बैठक दिल्ली में होगी जिसमें सभी २९ सीटों पर विचार किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ११ मार्च को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की आधी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है।
स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक अब मधुसूदन मिस्त्री की जगह पार्टी महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में लोकसभा सीटों पर सिंगल नाम पर सहमति बनाई जाएगी। भोपाल,इंदौर,जबलपुर और ग्वालियर की सीटों पर नाम का फैसला राहुल गांधी करेंगे। इसके लिए उन्होंने अलग से सर्वे कराया है। ऐसा माना जा रहा है कि इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए चौंकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं,इनमें बाहरी बड़े चेहरे भी हो सकते हैं।
ये हैं संभावित उम्मीदवारों के नाम :
गुना - ज्योतिरादित्य सिंधिया
छिंदवाड़ा - नकुल नाथ
रतलाम - कांतिलाल भूरिया
राजगढ़ - दिग्विजय सिंह
सीधी - अजय सिंह
सतना - राजेंद्र सिंह
मंदसौर - मीनाक्षी नटराजन
धार - गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी
शहडोल - हिमाद्री सिंह
मुरैना - रामनिवास रावत
भिंड - महेंद्र बौद्ध
दमोह - रामकृष्ण कुसमरिया
खंडवा - अरुण यादव
इन सीटों पर उम्मीदवारों की पैनल :
ग्वालियर - प्रियदर्शनीराजे सिंधिया,अशोक सिंह
इंदौर - रेणुका पटवारी, अश्विन जोशी,सत्यनारायण पटेल
सागर - निशंक जैन,प्रभुसिंह ठाकुर,अरुणोदय चौबे
विदिशा - प्रतापभानु शर्मा, शैलेंद्र पटेल,राजकुमार पटेल
होशंगाबाद - रामेश्वर नीखरा,सुरेश पचौरी
खजुराहो - कविता सिंह, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,रामकृष्ण कुसमरिया
टीकमगढ़ - कमलेश वर्मा, सुरेंद्र चौधरी, शशि कर्णावत
जबलपुर - आलोक चंसोरिया, राजेश पटेल, नीलेश अवस्थी,नरेश सराफ
भोपाल - अरुणेश्वर सिंहदेव,कैलाश मिश्रा, संदीप दीक्षित, गोविंद गोयल,

कांग्रेस के सामने सभी सीटों पर जिताउ उम्मीदवारों के नाम हैं। सर्वे और रायशुमारी से जो नाम सामने आए हैं उनकी पैनल बनाई गई हैं। उम्मीदवार तय करने में कोई मुश्किल नहीं है। जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
- दीपक बावरिया प्रदेश प्रभारी,कांग्रेस -


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H2ZKhJ
via

No comments