बड़ी खबरः आदिवासियों का कर्ज माफ! नाथ बोले बीजेपी दे 15 साल का हिसाब - Web India Live

Breaking News

बड़ी खबरः आदिवासियों का कर्ज माफ! नाथ बोले बीजेपी दे 15 साल का हिसाब

भोपाल. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को केन्द्र की मोदी सरकार से पूछा कि उसे एयर स्ट्राइक के सबूत देश के सामने रखने में क्या दिक्कत है। पाकिस्तान पर हमला हुआ, कितने लोग मारे गए, यह पाकिस्तान से छिपा नहीं है, फिर हम देश से क्यों छिपा रहे हैं। देश के सामने मरने वाले आतंकियों की संख्या का सच आना चाहिए। आंकड़े और सच्चाई कुछ और कह रहे हैं।

76 दिन के काम का हिसाब सार्वजनिक

उन्होंने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने 76 दिन के काम का हिसाब सार्वजनिक किया है। भाजपा प्रदेश में 15 साल व मोदी पांच साल का हिसाब दें। उन्होंने 76 दिन में 83 वचन पूरा करने का दावा किया। बोले, शिवराज ओबीसी के थे, लेकिन आरक्षण नहीं बढ़ाया। हम ओबीसी को 27 व सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देंगे। यह कैबिनेट कमेटी तय करेगी। उन्होंने कहा, जो अधिकारी-कर्मचारी बीजेपी का बिल्ला जेब में रखकर काम कर रहे हैं, उनका तबादला नहीं होगा तो क्या पुरस्कार देंगे। जरूरत होगी तो और तबादले करेंगे।

congress big announcement

आदिवासियों के एक लाख तक के कर्ज किए जाएंगे माफ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आदिवासी वित्त विकास निगम से कर्ज लेने वाले आदिवासियों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले यह सरकार का बड़ा दांव है। पान की खेती में 500 बांस तक रियायती दर पर उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। उन्होंने इंदौर में कन्फेक्शनरी पार्क खोलने की भी बात कही है। प्रमोशन में आरक्षण पर उन्होंने कहा, मामला कोर्ट में है। ये केंद्र को भेजने का मुद्दा नहीं है।

18 दिन प्रदेश में रहेंगे सलमान

मुख्यमंत्री के बुलावे पर 1 से 18 अप्रैल तक सलमान खान प्रदेश में रहेंगे। उन्हें प्रदेश का ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की संभावना है। सलमान खान ने प्रदेश में टूरिज्म और हेरिटेज के प्रचार-प्रसार में मदद करने का आश्वासन दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UpWfox
via

No comments