कैबिनेट का फैसला : गेहूं पर 160 तो मक्का पर मिलेगा 260 रुपए बोनस - Web India Live

Breaking News

कैबिनेट का फैसला : गेहूं पर 160 तो मक्का पर मिलेगा 260 रुपए बोनस


भोपाल. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार ने मंगलवार को किसानों के लिए गेहूं और मक्का पर बोनस का ऐलान किया। कैबिनेट बैठक में गेहूं पर 160 और मक्का पर 250 रुपए प्रति क्विंटल बोनस को मंजूरी दी गई। गेहूं का 1840 और मक्का का 1700 रुपए समर्थन मूल्य है। कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा, सोयाबीन पर प्रोत्साहन राशि दी जानी है, लेकिन भावांतर योजना में केंद्र से 1000 करोड़ मिलने के बाद देंगे।
प्रदेश में शराब हुई 20 फीसदी महंगी
नई आबकारी नीति के तहत शराब पर 20 फीसदी लायसेंस शुल्क बढ़ाना तय किया गया है। अभी तक यह 15 फीसदी बढ़ाया जाता था। अब मध्यप्रदेश देश में सबसे महंगी शराब बेचने वाले राज्यों में शुमार हो गया है। कैबिनेट ने पोषाहार आपूर्ति में निजी कंपनियों के ठेके की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ा दिया। इस दौरान 30 प्रस्तावों को सहमति दी गई।
ये निर्णय भी किए
- राघोगढ़ शुगर मिल को 8.50 करोड़ की सहायता।
- इंदौर जेल के लिए तीन साल के लिए 167 करोड़ मंजूर।
- साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए आठ अतिरिक्त पद मंजूर।
- तेंदूपत्ता संग्रहण दर बढ़ाकर 2500 रुपए हुई।
- शहीदों के गांव में उनके स्मारक बनाने का निर्णय।
- टीकमगढ़ में शहीद की पेंशन के तुरंत भुगतान के निर्देश।
- जीएडी-पीएस शहीदों की समस्याओं के हल के लिए तय।
- सुप्रीम कोर्ट में वकीलों के लिए बीस पैनल बनाने की मंजूरी।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H34S5t
via

No comments