लक्ष्मी-कुबेर की बन रही है विशेष कृपा, इन 3 राशियों को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता - Web India Live

Breaking News

लक्ष्मी-कुबेर की बन रही है विशेष कृपा, इन 3 राशियों को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता


भोपाल। धन कमाने के लिए हर व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है। हर व्यक्ति चाहता है की वह अमीर बन जाए और दुनिया के सभी ऐशो- आराम मिले। मेहनत के साथ-साथ कई लोग नाना प्रकार के उपाय भी करते हैं जो की उन्हें अमीर बना दें या फिर जिन्हें मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती वे भी कई तरह के उपाय अपनाते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियां हैं और उन सभी 12 राशियों की अपनी-अपनी अलग खूबियां हैं। कुछ राशियां ऐसी है जिन्हें अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है। जानिए कौन सी हैं वो राशियां.....
Rashifal
मेष राशि
इस राशि के लोग अपनी बुद्धिमानी से खूब पैसा कमाते हैं। जो लोग व्यापार करते हैं या उद्योग-धंधों से जुड़े हुए होते हैं उनको अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। जिस कार्य में संघर्ष करना पड़ रहा था वह अब सफल होगा और लाभ भी दिलाएगा.। नौकरीपेशा लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और उसमें कामयाबी मिलेगी। सभी कार्यों के संपन्न होने से मन प्रसन्न रहेगा और अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
Rashifal
सिंह राशि
यदि आप काफी लंबे समय से कानूनी दाव-पेंच के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। आने वाला समय इस राशि के लोगों के लिए काफी सुख और समृधि से संपन्न होगा। अपने आप को आलस से दूर रखें तो शुभ होगा।
कन्या ऱाशि
आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को इस समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। इस राशि के लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जल्दबाज़ी के चक्कर में आकर कोई भी कार्य ना करें, ऐसा करने से खुद को रोकें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NJylSs
via

No comments