अंकज्योतिष 18 मार्च 2019: हनुमानजी के पैरों में लगा दें ये चीज़, आने वाले हर संकट से मिल जाएगी मुक्ति - Web India Live

Breaking News

अंकज्योतिष 18 मार्च 2019: हनुमानजी के पैरों में लगा दें ये चीज़, आने वाले हर संकट से मिल जाएगी मुक्ति


ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- मित्रता का अपने जीवन पर गहरा प्रभाव होने से इसके परिणाम स्वरूप लाभान्वित कम होंगे तथा नुकसान अधिक होगा। खेतीहर किसानो के लिए दिन काफी कुछ देने वाला होगा ।
अनुकूलता के लिए- जोखिम के कार्य से बचकर रहें।
अंक 02- विपरित परिणामो की स्थिति में विद्यार्थियों को रुकने के बजाए नई मंजिल के लिए निरंतर आगे बढ़ना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की अनदेखी जेब को भारी पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर मे 7 नीबू चढ़ाएं।
अंक 03- पारिवारिक सदस्यों के विचारों की अनदेखी कर लिए गए निर्णयो मे विरोध के चलते पुनःविचार करना पड़ सकता है। क्षमता का भरपूर उपयोग कार्यस्थल पर अच्छे परिणाम देगा।
अनुकूलता के लिए- काले रंग के उपयोग से बचकर रहें।
अंक 04- युवाओं को भविष्य सुरक्षित करने के लिए भोगविलास से दूर रहते हुए लगन से कार्य करने होंगे। अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए ज्यादा करें।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी के पैरों मे थोड़ा सा सिंदूर लगाएं।
अंक 05- मित्रों के मध्य बढ़चढ़ कर बोलने की आदत से नुकसान उठाना पड़ सकता है। रूचिगत काम को करने के लिए अल्प समय के लिए किसी का साथ पकड़ना फायदेमंद रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रकृति का नुकसान करने से बचें।
अंक 06- संबंध विच्छेद समस्या का हल नही है की नीति पर चलते हुए लोगों से संबंध सुधारने होंगे। सामाजिक स्तर पर कार्य करते समय व्यक्तिगत संबंध को बनाने से बचें।
अनुकूलता के लिए- असत्य वचन बोलने से बचे।
अंक 07- ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मे किसी गलत जगह पर पैसा लगाने से उलझने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के गुमने से मन विचलित रहेगा।
अनुकूलता के लिए- गोपालसहस्त्रनाम का पाठ करें।
अंक 08- विद्यार्थियों को केरियर मे ऊंचाई के लिए नए लोगों का साथ पकड़ना होगा। आज का समय परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों को दूर करने में गुजरेगा।
अनुकूलता के लिए- दोपहर पश्चात रूपयों के लेनदेन से बचें।
अंक 09- बच्चों की लीलाएं अपने लिए प्रेरणा का काम करेंगी व उससे जीवनदर्शन का बोध होगा। पारिवारिक सदस्यों की भावनाओं की कद्र करते हुए समस्त कार्य करने होंगे।
अनुकूलता के लिए- भगवान को समर्पित कर भोजन ग्रहण करें।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JkVVX7
via

No comments