18 साल बाद उच्च राशि में जा रहे हैं राहु व केतु, इन 4 राशियों की खुलेगी सोई किस्मत, कुंडली में बन रहा है राजयोग - Web India Live

Breaking News

18 साल बाद उच्च राशि में जा रहे हैं राहु व केतु, इन 4 राशियों की खुलेगी सोई किस्मत, कुंडली में बन रहा है राजयोग


भोपाल। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी भी ग्रह को पापी ग्रह माना गया है तो वह हैं राहु और केतु। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि राहु और केतु दो ऐसे ग्रह है जो अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गलत स्थान पर बैठ जाए तो व्यक्ति का जीवन पूरी तरह से बर्बाद करके ही छोड़ते हैं। इसलिए जिस भी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु गलत स्थान पर बैठे हो तो उनको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
pandit ji
पंडित जी बताते है कि राहु और केतु 7 मार्च को अपनी राशि परिवर्तन करने वाले है। ये दोनों ही ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क और मकर को छोड़कर अपनी उच्च राशि मिथुन व धनु राशि में प्रवेश करेंगे। राहु व केतु ग्रह 18 साल के बाद अपनी उच्च राशि में जा रहे हैं। पंडित जी बताते है कि दोनों ग्रह 18 अगस्त 2017 से छह मार्च 2019 तक कर्क राशि में थे। दोनों ग्रह कर्क राशि में 18 माह तक रहे। सात मार्च को राशि परिवर्तन के साथ दोनों ग्रह 23 सितम्बर 2020 तक रहेंगे। राहु व केतु ग्रह किसी एक राशि में 18 माह तक रहते हैं। राहु-केतु के राशि परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है। जानिए कौन सी हैं वे राशियां.....
pandit ji
मेष राशि
आपको चारों तरफ से सुख मिलता है। सोया भाग्य जाग उठता है। समय कम है काम ज्यादा, मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह राशि
सरकार की तरफ से सम्मान मिल सकता है। साथ ही धन में वृद्धि होगी। आने वाले समय में सब प्रकार का सुख मिलेगा। शत्रु पराजित हो सकता है। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
pandit ji
कन्या राशि
आय-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। बड़े कार्य में सफलता मिल सकती है। जो करना चाहिए वो ही करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा।
मकर राशि
सब तरह से सुख मिलता है। बेरोजगारों को रोजगार मिलता है। किसी से वाद-विवाद में पड़ेंगे तो जीत आपकी ही होगी। आने वाले समय में आपको भूमि-वाहन सुख मिल सकता है। साथ ही कई भौतिक वस्तुओं की पूर्ति भी हो सकती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EOaONb
via

No comments