घर वालों को पता नहीं था चोरी हो गई गाड़ी, पुलिस ने घर आकर दी जानकारी - Web India Live

Breaking News

घर वालों को पता नहीं था चोरी हो गई गाड़ी, पुलिस ने घर आकर दी जानकारी


भोपाल@
राजधानी भोपाल में चोरी की वारदातों में कोई कमी नहीें आ रहीं है। प्रतिदिन किसी न किसी इलाके में दो या चार पहिया गाड़ियों की चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं हैंं। चोरोें के हौसले इतने बुलंद है कि चोर दिन दहाड़े चोरी की घंटनाओं को अंजाम दे रहें हैं।
मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को कमला नगर कोटरा सुल्तानाबाद स्थित वर्धमान रेसीडेन्सी F - 2 में रहने वाली ऋचा सक्सेना की कार चोरों ने कांच तोड़कर चुरा ली। चोरो ने कार को चोरी करके एम्स अस्पताल के पार्किंग में गाड़ी को खड़ी कर भाग गए। एम्स में खड़ी कार की सूचना बाग मुगालिया पुलिस को लगी तो बाग मुगालिया के दो पुलिसकर्मी सुबह वर्धमान रेसीडेन्सी F - 2 में रहने वाली ऋचा सक्सेना के घर जाकर गाड़ी चोरी होने की सूचना दी।

नम्बर ट्रेस कर घर आकर जगाया तो मालूूूम हुआ...
एम्स के पार्किंग में अज्ञात कार की सूचना मिलने के बाद कार का नम्बर ट्रेस कर वाहन मालिक का पता लगाया गया। उसके बाद वाहन मालिक के घर पहुंचकर पुलिस वालों गाड़ी चोरी की सूचना दी। पुलिसकमियों ने बताया कि जिस वक्त हम वाहन मालिक के घर पहुंचे तो घर वाले सब सोए हुए थे और उनकों जानकारी भी नहीें थी कि उनकी गाड़ी चोरी हो चुकी थीं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UmsJQx
via

No comments