होली पर मेहमानों के आने से पहले जरूर करें ये 1 काम, घर में कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत - Web India Live

Breaking News

होली पर मेहमानों के आने से पहले जरूर करें ये 1 काम, घर में कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत


भोपाल। बढ़ती महंगाई में धन संबंधी सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए किसी को भी कड़ी मेहनत करना पड़ती है। साथ ही धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा की भी बहुत आवश्यकता होती है। हर किसी का सपना होता है कि, उसका अपना घऱ और अपनी गाड़ी हो। पर पैसे हैं कि, टिकते नहीं। पैसे की किल्लत इंसान को हर पल मारती है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि शास्त्रों के अनुसार, घर की स्त्रियां लक्ष्मी होती हैं। इनके रहन-सहन, संस्कार का घर पर गहरा असर पड़ता है। पंडित जी बताते है कि होली का त्योहार आने वाला है। होली के त्योहार में किया गया एक उपाय आपके घर में बरकत ला सकता है। जानिए क्या है ये उपाय.....
जब हमारे घर में निगेटिविटी का वास हो जाता है तो हर तरफ से परेशानियां आने लगती हैं। कई बार बना बनाया काम भी बिगड़ने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप कुछ उपाय अपना सकती है। होली के दिन घर के कमरों के बाहर रखे जाने वाले पायदान के नीचे आप फिटकरी को रख सकते है। माना गया है कि त्योहार के दिन बहुत से लोग घर में आते हैं। इसलिए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन घर के पायदान के नीचे फिटकरी को रख देना चाहिए। ऐसा करने से घर के अंदर कभी भी नाकारात्मक नहीं आती है।
holi totke for money
कैसे रखें फिटकरी
घर के बाहर कमरों में रखे जाने वाले पायदान के नीचे फिटकरी रखने के लिए सबसे पहले बाजार के फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा खरीद कर ले आएं। इसके बाद फिटकरी के टुकड़े को पीसकर उसे एक सफेद कपड़े में पतली सी परत करके रख दें और आक गांठ लगा दें। उसके बाद फिटकरी की इस पोटली को घर के मेन गेट के पायदान के नीचे रख दें। ऐसा करने से घर में कभी भी गरीबी नहीं आती है साथ ही नकारात्मकता भी दूर रहती है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C3DTm6
via

No comments