आज का राशिफल 26 मार्च 2019: नया कारोबार शुरू करने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, खुल जाएंगे धनकुबेर - Web India Live

Breaking News

आज का राशिफल 26 मार्च 2019: नया कारोबार शुरू करने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, खुल जाएंगे धनकुबेर

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास के अनुसार, मेष राशि के जातक समय रहते अपने सम्म स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। वृषभ राश‍ि के जातक के परिवार में संबंध मधुर होंगे। वहीं, मिथुन राशि के लोगों के नया व्यापार अनुकूल रहेगा। कर्क राशि के जातकों के आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। सिंह राशि के लोगों के वैचारिक मतभेद दूर होंगे। कन्या राशि के लोग अगर बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करेंगे तो अच्छा होगा। तुला राशि के जातकों का समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। वृश्चिक राश‍ि के लोगों के कारोबार में नई तकनीक लाभकारी सिद्ध होगी। धनु राश‍ि के जातकों का ज्यादा समय धार्मिक माहौल में व्यतीत होगा। मकर राश‍ि के जातक रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कुंभ राश‍ि के लोग नई योजनाओं में सोच समझकर पूंजी निवेश करें। शत्रु परास्त होंगे और मीन राश‍िके जातक कोई भी नया काम शुरु करने से पहले किसी अनुभवी या बड़े से मार्गदर्शन ज़रूर लें।

राशिफल दिनांक 26 मार्च: यहां पढ़ें व‍िस्‍तार से...।

1. मेष राश‍िफल/Aries Horoscope Today: आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरिया बना ली हैं। समय रहते अपने सम्म स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

2. वृषभ राश‍िफल/Tauras Horoscope Today: पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

3. मिथुन राश‍िफल/Gemini Horoscope Today: नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

4. कर्क राश‍िफल/Cancer Horoscope Today: आर्थिक मामले सुलझने की उमीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी वहीं आपका विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

5. सिंह राश‍िफल/Leo Horoscope Today: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सोदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

6. कन्या राश‍िफल/Virgo Horoscope Today: बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

7. तुला राश‍िफल/Libra Horoscope Today: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

8. वृश्चिक राश‍िफल/Scorpio Horoscope Today: कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

9. धनु राश‍िफल/Sagittarius Horoscope Today: धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

10. मकर राश‍िफल/Capricorn Horoscope Today: रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

11. कुंभ राश‍िफल/Aquarius Horoscope Today: नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

12. मीन राश‍िफल/Pisces Horoscope Today: नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व करें। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2up5eek
via

No comments