आज का राशिफल 27 मार्च 2019: आज आपके नौकरी में तबादले के योग बन रहे है, लाभ संभव है
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्यायपक्ष मजबुत होगा।
वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाए। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: केवल पैसा कमाने में ही न लगे अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ संभव है।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे, विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें नुकसान हो सकता है।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: जोखिम के कार्यों से दूर रहे। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HIxcu5
via
No comments