अंकज्योतिष 27 मार्च 2019: आज बहुत से लोगों के जीवन में हो सकती है बड़ी उथल-पुथल
ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- अति आत्मविश्वास में रहकर कानूनी प्रकरणों को आगे बढ़ाने के प्रयास से नुकसान संभव है। बाहर खाने-पीने के बजाए घर पर बने भोजन को महत्व देने की जरुरत है।
अनुकूलता के लिए- कन्याओं को यथासंभव वस्त्र वितरित करें।
अंक 02- शीत प्रकृति वाले व्यक्तियों को मौसम की मार से बचकर रहना होगा। शुभ प्रसंग में आनेजाने में अत्यधिक समय व्यतित होगा। अधिनस्थ के भरोसे कार्य में नुकसान संभव है।
अनुकूलता के लिए- धार्मिक पुस्तक का दान करें।
अंक 03- आज से व्यापार में छाई मंदी में कमी आने की संभावना है। वाणी संयम न होने से प्रियजनों के साथ संबंधों को बरकरार नहीं रख पाएंगे। आज से स्वास्थ्य ठीक रहने लगेगा।
अनुकूलता के लिए- निशक्तजन को गर्म दुध वितरित करें।
अंक 04- अत्यधिक व्यसनों के कारण समय को साधने में कठिनाई महसुस होगी। कामकाज के सिलसिले में लघु यात्रा के योग बनते है। धर्म के बनाए रिश्तों में प्रांगढ़ता आएगी।
अनुकूलता के लिए- खाने में श्वेत पदार्थों से बचकर रहें।
अंक 05- मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मंदी से होने वाले नुकसान के बावजुद भी अपना कामकाज प्रभावित नहीं होगा।
अनुकूलता के लिए- देव स्थान में गुड़ व मीठी रोटी चढ़ाएं।
अंक 06- युवाओं को भविष्य के प्रति सोच में नये तरीके अपनाने व उसे क्रियान्वित करने के प्रति गंभीरता से विचार करना होगा। मशीनरी, वाहन आदि से संबंधी कामकाज प्रभावित होगा।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।
अंक 07- त्वरित सौदों के निपटारे में जल्दबाजी न दिखाएं। स्वनिर्णय में दूसरों की दखलअंदाजी के दुखद परिणाम आएंगे। अच्छी संगत व संपर्क का असर कार्यक्षेत्र में मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में शिक्षा से संबंधित वस्तु दान करें।
अंक 08- विभागीय परीक्षाओं के प्रति अरुचि बनी रहेगी। भुलने की आदत अधिनस्थों के साथ रिश्तों में खटास डाल सकती है। आध्यात्मिक प्रसंगों में व्यस्तता कामकाज प्रभावित करेगी।
अनुकूलता के लिए- मक्खन मिश्री का सेवन कर कार्य की शुरुआत करें।
अंक 09- हाथ आए मौको को गवाना पड़ सकता है। साथ मिलकर किये गए काम सफल रहेंगे। नौकरी पैशा व्यक्तियों को नौकरी में तरक्की के अवसरों को भुनाना हितकर रहेगा।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को भुनी हुई ज्वार खिलाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YornY4
via
No comments