आज का राशिफल 28 मार्च 2019: आज इस राशि के जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, रिश्ते टूट सकते हैं - Web India Live

Breaking News

आज का राशिफल 28 मार्च 2019: आज इस राशि के जातक अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, रिश्ते टूट सकते हैं

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: जल्दबाजी में किये फसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

वृषभ राशिफल / Tauras Horoscope Today: समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पुरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: जो लोग दुसरे के लिए मांगते है, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वो ही आप से मुंह फेर रहे है। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लें। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपने हिसाब से जिंदगी जिना पसंद रहेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें, यात्रा के योग है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने अकडू व्यवहार से सभी से दुरियां बढ़ा लेंगे। व्यवहार नम्र रहे और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। पिता के साथ तालमेल न रहने से घर का वातावरण गरमा सकता है। संपत्ति से संबंधित जरुरी अनुबंध हो सकते है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UWL3zX
via

No comments