अंकज्योतिष 28 मार्च 2019: आज गणेशजी को अर्पित करें आंकडे़ के फूल की माला, दिन रहेगा उत्तम - Web India Live

Breaking News

अंकज्योतिष 28 मार्च 2019: आज गणेशजी को अर्पित करें आंकडे़ के फूल की माला, दिन रहेगा उत्तम

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- परिस्थिति के अनुकुल माहौल बनने व स्वास्थ्य ठीक रहने से तकरिबन कार्य समय पर होंगे। भाग्य की प्रबलता से मुश्किल काम की राहें भी आसान प्रतित होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- किसी भी विषय में सलाह देने से बचें।

अंक 02- वरिष्ठता व अनुभव को दिखाने के चक्कर में जिम्मेदारियों का अत्यधिक बोझ अपने उपर आ सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी कला जौहर दिखाने के कई मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- स्वच्छ जल के अपव्यय से बचकर रहें।

अंक 03- नौकरी में बहुत पहले से चल रही परिवर्तन की कोशिश में अब जाकर कामयाब होंगे व कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलने लगेंगे। पुरे समय चिढ़चिढ़ापन परिवार में तनाव देगा।
अनुकूलता के लिए- गणेशजी को आंकडे़ के पुष्प की माला अर्पित करें।

अंक 04- धार्मिक वातावरण के बेहद नजदीक होने के बावजुद भी मानसिक शांति के लिए कहीं दूर जाना पड़ सकता है। खर्च पर काबु करने के प्रयास में नाकामयाब रहने से व्यथित रहेंगे।
अनुकूलता के लिए- प्राकृतिक संसाधन का नुकसान करने से बचें।

अंक 05- समाज में अपने द्वारा स्थापित संबंध ओर प्रगाढ़ बनाने के लिए उच्चस्तरीय प्रयास करने होंगे। भाग्य की प्रबलता थोड़ी सी मेहनत का अच्छा खासा पारिणाम दिलवा देगी।
अनुकूलता के लिए- एक कच्चा नारियल मंदिर में चढ़ाएं।

अंक 06- निजी संबंधों में आपसी संवाद कायम करने व मेल मुलाकात करने से पहले से चल रहे तनाव में खासी कमी आएगी। आय के नये स्त्रोतों की तलाश करनी पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- घर में गाय के उपले की धुप दें।

अंक 07- कार्यस्थल पर अनिश्चिंतता के माहौल में कार्य करते रहने से उच्चाटन का भाव पैदा होगा व मन नहीं लगेगा। लोगों के मध्य अपनी प्रतिभाएं दिखाने का मौका मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- अपमानजनक शब्दों के उपयोग से बचें।

अंक 08- नये स्त्रोतों से अचानक मिले धन के बावजुद भी व्यवहारिक नजरिया बनाए रखना हितकर रहेगा। यदि अतिरिक्त कार्य साझेदारी में कर रहे हैं, तो कार्यों में अपनी राय देने से बचें।
अनुकूलता के लिए- परिवार में अपनी सलाह देने से बचें।

अंक 09- किसी करीबी सहयोगी पर चोरी का इलजाम लगाने व उसे साबित न कर पाने के कारण मन आत्मग्लानि से भर उठेगा। लोगों के द्वारा प्रोत्साहन व भरपुर सहयोग मिलेगा।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JJbok5
via

No comments