हार्ट अटैक, डायबिटीज जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से दूर रखता है हास्य योग
भोपाल/भेल/शक्ति नगर. हंसने से हर मर्ज पर होता है कंट्रोल, रक्तचाप रहता नहीं, सूगर होती गोल, डॉक्टर मंहगा, इलाज मंहगा फिर भी निदान नहीं बीमारी का, हास्य क्लब में आकर देख इलाज हर बीमारी का। इस थीम पर शक्ति नगर स्थित पार्क में पिछले 25 साल से हास्य क्लब संचालित किया जा रहा है। क्लब के फाउंडर आरएस शुक्ला हैं। मौजूदा समय में यहां करीब 30 सदस्य हैं, जो भेल से रिटायर्ड अधिकारी/कर्मचारी हैं।
इस उम्र में भी इनके जोश और उत्साह को देखकर फिर से जिंदगी जीने की ललक जाग उठती है। क्लब के फाउंडर शुक्ला का कहना है कि भेल से वर्ष 1999 में रिटायर्ड होने के बाद अखबार से पता चला कि बाम्बे से ट्रांसफर होकर भोपाल आए मिस्टर देसाई ने मनीषा मार्केट स्थित पार्क में हास्य क्लब की शुरुआत की है। इस पर मैं भी उस हास्य क्लब का मेम्बर बन गया और शक्ति नगर से वहां जाने लगा, फिर कुछ साथियों को लेकर गया।
इस दौरान एक दिन मेरा एक्सीडेंट हो गया, जिसके चलते मैं कुछ दिनों तक क्लब में नहीं जा पाया तो वे लोग मुझे देखने मेरे घर आ गए और कहा कि आप यहीं से क्लब का संचालन करें। 23 अक्टूबर 2000 को इस क्लब की शुरुआत की। उस समय करीब 60 से 70 सदस्य थे।
धीरे-धीरे शहर में 10 हास्य क्लब केंद्र खोला। मौजूदा समय में सीबी चौरसिया के सानिध्य में शहर भर में करीब 40 हास्य क्लब संचालिए किए जा रहे हैं। इनमें शक्ति नगर, साकेत नगर, स्वर्ण जयंती पार्क, अयोध्या, मीनाल रेसीडेन्सी सहित अन्य जगहों पर संचालित किए जा रहे हैं।
इसके लिए कोई फीस नहीं रखी गई है। शुक्ला का कहना है कि स्वास्थ्य ही संसार में सारे सुखों का मूल है। स्वस्थ्य की अवहेलना करनी बड़ी भूल है। आयो जगत को चौकन बना दें, कोई न जर्जर रुग्ण हो ऐसा जगत निर्माण करा दें। यही क्लब का उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि हास्य क्लब इंटरनेशनल स्तर पर संचालित किया जा रहा है, जिसके अध्यक्ष मदन कटारिया हैं। ये जसलोक अस्पताल मुंबई में फिजीशियन थे। उन्होंने पहले छह लोगों को जोड़कर इसे शुरू किया और इस पर रिसर्च किया कि इससे क्या-क्या लाभ होते हैं। इसके बाद पूरे देश में शुरू किया। क्लब की स्थापना वर्ष 1996 में की गई थी।
ताली बजाकर करते हैं अतिथियों का स्वागत: इस हास्य क्लब में आने वाले हर आगंतुक का ताली बजाकर और हंसकर स्वागत किया जाता है। इनका कहना है कि यह हमारी परंपरा है। यहां जो भी व्यक्ति आता है उस हर सख्स का हास्य क्लब की स्टाइल में स्वागत किया जाता है।
करीब एक घंटे चलने वाली इस एक्टीविटी का गीत गाने के साथ समापन किया जाता है। इसमें पहले सूर्य नमस्कार फिर ऊॅं का उच्चारण किया जाता है। प्रार्थना करने के बाद व्यायाम शुरू करते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TY05cp
via
No comments