नवरात्रि में इन 3 राशि वालों की कुंडली पर मां दुर्गा के पड़ रहे है चरण, पूरी तरह से पलट जाएगी किस्मत - Web India Live

Breaking News

नवरात्रि में इन 3 राशि वालों की कुंडली पर मां दुर्गा के पड़ रहे है चरण, पूरी तरह से पलट जाएगी किस्मत


भोपाल। हिंदू पुराण और ग्रंथों की माने तो चैत्र नवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण नवरात्रि है, क्योंकि इसमें देवी शक्ति की पूजा की जाती है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि हिंदू धर्म के नए साल की बात करें तो ये चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 6 अप्रैल से शुरू होने जा रहे हैं। पंडित जी बताते है कि वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार आते हैं लेकिन चैत्र नवरात्रि का अपना अलग ही महत्व होता है।
माना जाता है कि हिंदू घर्म में नए साल की शुरुआत के साथ में मां दुर्गा की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। 6 अप्रेल को नवरात्र कलश स्थापना होगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। पंडित जी बताते है कि इस बार के चैत्र नवरात्रि कई सालों के बाद एक बेहद शुभ संयोग लेकर आ रहे हैं। ये ग्रह संयोग बेहद विशेष हैं और पंचांग के मुताबिक इन दिनों में उपासना करने का फल अभूतपूर्व साबित होगा। विशेष संयोग के कारण 3 राशियों की किस्मत भी चमक जाएगी। जानिए कौन सी हैं वे राशि......
pandit ji
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए ये नवरात्रि भाग्यशाली सिद्ध हो सकता है। जातकों के जीवन में खुशियों का संचार होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन में प्रसन्नता और उमंग रहेगी। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला ना करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर सबसे
अधिक बनी रहेगी।
pandit ji
मिथुन राशि
इन दिनों आप अपने कार्यक्षेत्र पर ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन माह के अंत में आपका जीवन मौजमस्ती में व्यतीत होगा। लक्ष्य ध्यान में रखकर प्रयत्न करने से सफलता मिलगी। बुजुर्गों को परिवार में समर्थन मिलेगा।आपका पूरा योगदान होगा। आप नौकरी में पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं। पैसे की समस्या खत्म हो जाएगी।
सिंह राशि
कोई अंजान व्यक्ति आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आएंगे। आपका अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पाएंगे।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FzUjVv
via

No comments